छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर दामाखेडा,अधिसूचना जारी*

भाटापारा 7 फरवरी/बलौदाबाजार विकासखंड सिमगा स्थित कबीर पंथियो के आस्था का प्रमुख केन्द्र दामाखेड़ा का नाम अब विधिवत कबीर धर्म नगर,दामाखेड़ा हो गया है। इस सम्बन्ध में राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर  दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 23 फ़रवरी 2024 क़ो दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह “माघी मेला” में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने दामाखेड़ा क़ा नाम कबीर धर्म नगर दामाखेडा करने की घोषणा की थी।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत जून माह में मंत्रिपरिषद की बैठक में  दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामखेड़ा किये जाने का अनुमोदन किया गया था। कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में प्रति वर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर विशाल संत समागम समरोह एवं माघी मेले का आयोजन होता है जिसमें देश -विदेश के श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Latest
*इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं*