Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता अभियान परिपेक्ष में निकाला गया तिरंगा यात्रा *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव वेब श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**शहडोल संभाग शहडोल डीआईजी की उपस्थिति में हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता अभियान परिपेक्ष में निकाला गया तिरंगा यात्रा ।
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में सोमवार सुबह मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा “हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता , स्वतंत्रता का उत्सव , स्वतंत्रता के संग ” अभियान के क्रियान्वयन हेतु जारी निर्देश के अनुपालन में प्रथम कार्यक्रम शहडोल रेंज अंतर्गत जिला अनूपपुर के अमरकंटक में माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं कल्याणिका विद्यालय के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर प्रमुख मार्ग होते हुए रामघाट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई , उक्त अभियान में सभी उपस्थित जनों को “Selfie with tiranga” का स्लोगन दिलाने के साथ सभी को राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो शेयर करके स्टेट्स बनाने हेतु प्रेरित किया गया ।  कार्यक्रम में स्थानीय नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पार्वती सिंह उइके , मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , पार्षद दिनेश द्विवेदी , पवन तिवारी आदि के साथ शहडोल रेंज की पुलिस उपमहानिरीक्षक सुश्री सविता सोहाने , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नवीन तिवारी , थाना प्रभारी अमरकंटक निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी सहित थाना अमरकंटक व पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए बल एवं लगभग 500 स्थानीय जनमानस व कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय के शिक्षकगण व 250 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे । सभी छात्र-छात्राओ को  तिरंगा यात्रा के पश्चात पुलिस प्रशासन द्वारा केले का वितरण किया गया ।

Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*