Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी
भव्य शोभायात्रा, भगवान राम की*

*आदमकद मूर्ति और कई झांकियां होगी शामिल, तेजी से शुरू हुई तैयारियां*

भाटापारा 23 मार्च/  धर्म सेना के तत्वाधान में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। महासती मंदिर से शाम 04 बजे शुरू होकर यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। शोभायात्रा के भारत माता चौक पहुंचने पर भगवान राम एवं भारत माता की आरती के साथ जमकर आतिशबाजी की जाएगी। रथ पर विराजित राम दरबार की सजीव झांकियो की प्रस्तुतियां और संतों की मौजूदगी इसे खास बनाएगी. पूरे शहर में सजावट और जनसंपर्क अभियान भी तेज हो गया है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को भाटापारा शहर में भव्य और विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं और विभिन्न समाजों एवं संगठनों द्वारा इसे ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. आयोजन समिति के अनुसार शोभा यात्रा 26 मार्च को शाम 4 बजे महासती मंदिर से प्रारंभ होगी. यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए गोविंद चौक, रामसत्ता चौक, जय स्तंभ चौक, फवारा चौक मार्ग होते हुए महारानी चौक  स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा के साथ समापन करेगी। पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार, झंडे तोरण और आकर्षक सजावट की जाएगी.आयोजन समिति  ने बताया कि शोभा यात्रा में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में भगवान राम की आदमकद मूर्ति शामिल होंगी. इसके साथ ही रामदरबार सजीव झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देंगी. शोभा यात्रा में बड़े संत भी शामिल रहेंगे, जिनके सान्निध्य में पूरा आयोजन आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहेगा. आयोजन की तैयारी को लेकर रविवार शाम राम सप्ताह मंडप पर बैठक की गई जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,अभिषेक उपाध्याय (बंटी), अनिल चांडक, नरेश चौबे,मोहन केसरवानी, अनिल मिश्रा ,आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, निक्की शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, नरेश शर्मा, नंदू वैष्णव, जितेंद्र मिश्रा, सतनारायण जोशी, अविनाश थरानी ,विक्की सलूजा, बल्लू ओझा, दशरथ साहू, विजय पांडे, अनुराग शर्मा, अभिषेक मिश्रा, सुनील तिवारी, दिनेश सोनी,आशीष पुरोहित, पलाश शर्मा, देवश गुप्ता, बिहार जोशी, साकेत उपाध्याय, अमितेश शुक्ला, प्रसून शर्मा आदि लोग शामिल हुवे।

Latest news
*कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर* *रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप* *शक्ति की उपासना चंडी माता एवं शीतला मंदिर में नौ दिन तक* *कोटा में मारपीट की घटना: एक व्यक्ति की मौत आरोपी को हिरासत में लिया गया* *कोटा में ईद की खुशियां मुस्लिम समाज ने बांटी अमन और भाईचारे की बयार* *गणगौर की पूजा बड़ी धूमधाम से16 दिन मना कर स्थानीय तालाब में विसर्जन किया गया* *अमरकंटक में ‘जल गंगा अभियान के तहत नर्मदा तट पर चल रहा व्यापक स्वच्छता अभियान* *विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को दी बड़ी राहत 3 पानी टैंकर सौंपे *