छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*धान की निर्धारित मात्रा से अधिक की तौलाई, उप पंजीयक सहकारिता मंजू पांडे को नोटिस*


*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट* *धान की निर्धारित मात्रा से अधिक की तौलाई, उप पंजीयक को नोटिस*

बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2024/ धान खरीदी केन्द्र में किसानों से निर्धारित से अधिक मात्रा में धान की तौलाई किये जाने की जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर उप पंजीयक सहकारिता  मंजू पाण्डेय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें आज नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है। अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई के प्रस्ताव प्रेषित करने की चेतावनी दी गई है।
    उप पंजीयक को जारी नोटिस में कहा गया है कि 30 दिसम्बर को पचपेड़ी क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति सोन का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोसायटी में रखे 163 बोरी धान की समक्ष में तौलाई की गई। तौल में औसत वजन 41.673 किलोग्राम प्रति बोरी पाया गया। जो कि धान भरी हुई बोरी के मानक वजन 40.600 किलोग्राम से 1 किलोग्राम अधिक था। स्थल पर नोडल अधिकारी भी गायब थे। आपको पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि समितियों का सतत् निरीक्षण करते रहें और मानक के अनुसार ही धान की तौलाई होना सुनिश्चत हो। परन्तु यह पाया गया कि धान का वजन मानक से 1 किलोग्राम अधिक लिया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अधीनस्थ कर्मचारियों पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। अतः कारण बताएं कि उपरोक्त कृत्य के लिए आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव क्यों न प्रेषित किया जाये। इस संबंध में 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया गया है अन्यथा एकतरफा कार्रवाई की जायेगी।

Latest
*ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*