Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  में वार्षिकोत्सव “प्रतिभा” का भव्य आयोजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज

*शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम गुर्रा में वार्षिकोत्सव “प्रतिभा” का भव्य आयोजन*

ग्राम गुर्रा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “प्रतिभा” का भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना ने समूचे वातावरण को भावविभोर कर दिया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक, समूह नृत्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान का केंद्र नहीं होता, बल्कि यह वह पवित्र स्थल है जहाँ बच्चों के जीवन का निर्माण होता है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और संस्कृति का समन्वय ही सशक्त समाज की नींव रखता है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता अनंत, जनपद सदस्य किरण सोनवानी, सरपंच गंगा ध्रुव, शाला विकास समिति अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच शंकर जायसवाल, प्रदीप अनंत, गोवर्धन ध्रुव, गौवेलाल सोनवानी एवं ग्रामवासी मोजूद रहे।

Latest news
*KPL फाइनल में पहुंचे  शिवरतन शर्मा युवा खिलाड़ियों में भरा जोश*  *पुलिस अधीक्षक पंकज  ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण* *कोण्डागांव पुलिस के द्वारा लगाया गया सहयोग चौपाल* *4.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन* *13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जुटेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *साव ने दिए निर्देश बरसात में लोगों को आवाजाही में न हो परेशानी* *संडे ऑन साइकिल रैली का हुआ आयोजन* *उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की* *बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी 37वीं सुदर्शन सभा* *अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*