Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नर्मदा महोत्सव के दो दिवसीय विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव–2026
नर्मदा महोत्सव के दो दिवसीय विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक जो
मध्यप्रदेश की जीवन रेखा एवं सलिला मां नर्मदा जी की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को आयोजित अमरकंटक नर्मदा महोत्सव–2026 के प्रथम दिवस पर मैया नर्मदा जी को मंदिर प्रांगण से नर्मदा मंदिर के पुजारियों पंडित नीलू महाराज , पंडित उत्तम द्विवेदी , पंडित उमेश द्विवेदी , पंडित रूपेश द्विवेदी ने मैया रेवा को श्रृंगार कर रथ में बिठा ढोल नगाड़ों , गुदुम और आतिशबाजी मध्य विशाल शोभायात्रा निकाल कर  नगर भ्रमण कराते हुए वैतरणी बस स्टैंड से वापस मंदिर पहुंच पूजन उपरांत चौबीस घंटे का अखंड नर्मदा संकीर्तन प्रारंभ हुआ । नगर भ्रमण में माता रेवा मैया को संत और भक्तों ने आरती कर पुष्पों की खूब वर्षा की । लोगों ने रास्तों में लड्डू , जलेबी , गाजर हलुआ , सुजी हलुआ ,पोहा आदि खूब वितरण किए ।

नर्मदा महोत्सव के द्वितीय दिवस रविवार 25 जनवरी 2026 को अमरकंटक में श्रद्धा , भक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
प्रातः 11 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव पूजन से हुई । जिसमें वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अनूपपुर जिला प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ,  राज्य कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल रौतेल , कलेक्टर हर्षल पंचोली सपत्नीक , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी , अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद बट , शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी , क्षेत्रीय विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को , पूर्व भाजपा विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम , नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते , नगर परिषद उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम आदि  आयोजन में सम्मिलित हुए  ।
दोपहर 12 बजे मंत्री  एवं कलेक्टर  सपत्नीक चरण पखार कर कन्या पूजन किया साथ ही चुनरी ओढ़ा कर गिफ्ट प्रदान किया गया एवं कन्या प्रसाद ग्रहण के बाद विशाल नगर भण्डारे का आयोजन प्रारंभ किया गया ।
मां नर्मदा प्रकटोत्सव समिति के सदस्यों ने खूब मेहनत कर विशाल नगर भंडारे को सुचारू रूप से रात्रि दस बजे तक लगातार चलाया गया ।
सांयकालीन कार्यक्रमों के अंतर्गत शाम 6:45 बजे मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती तथा शाम 7:15 बजे रामघाट अमरकंटक में मां नर्मदा की दूसरी महाआरती संपन्न हुई ।
मध्यप्रदेश शासन संक्रांति विभाग के तत्वाधान में तथा जिला प्रशासन अनूपपुर एवं श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के सहयोंग़ से निर्झरणी महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन में लोग खूब झूमे ।
नर्मदा महोत्सव के सांस्कृतिक सत्र में रात्रि 8 बजे रामघाट के उत्तर तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में “हर हर शंभू शिव महादेवा” फेम प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा द्वारा भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुतिया दी गई ।
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों , श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील भी की गई थी ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*