अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में टैक्सी किराया सूची लागू*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में टैक्सी किराया सूची लागू , पुलिस थाना और नगर परिषद अमरकंटक में जमा
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत इकाई अमरकंटक द्वारा यात्रियों की सुविधा , पारदर्शिता और मनमानी वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से नई टैक्सी किराया सूची तैयार कर थाना अमरकंटक एवं नगर परिषद अमरकंटक में विधिवत रूप से जमा की गई है ।

टैक्सी यूनियन द्वारा जारी निर्देशानुसार , अमरकंटक क्षेत्र में संचालित सभी टैक्सी एवं यात्री वाहनों के चालकों को अपने-अपने वाहनों में किराया सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है  ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों को यात्रा से पूर्व किराए की सही जानकारी प्राप्त हो सके ।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से न केवल यात्रियों का विश्वास बढ़ेगा बल्कि टैक्सी चालकों के बीच भी एकरूपता बनी रहेगी और किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी । साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी किराया संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा ।

नगर परिषद एवं थाना प्रशासन ने टैक्सी यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किराया सूची के पालन से क्षेत्र में व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी । नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकेगी ।

इस पहल से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित , सुगम और  न्यायसंगत परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*