Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*चंदन सिंह राज का ईस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप हेतु चयन*

*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट*

**ग्रामउमरमरा के चंदन सिंह राज का ईस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप हेतु चयन**
       करगीरोड (कोटा) गोंडवाना स्पोर्ट्स क्लब उमरमरा कोटा के प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ी चंदन सिंह राज का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय टीम में मुजफ्फरपुर बिहार के लिए हुआ है जो 10 से 14 दिसंबर तक आयोजित होगा । यह उपलब्धि उन्हें लगातार दो वर्षों के कड़ी मेहनत के पश्चात प्राप्त हुआ है । सीएसआर कॉलेज पीपरतराई में अध्यनरत चंदन का राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता हेतु चयन होने पर गोंडवाना स्पोर्ट्स क्लब उमरमरा , समस्त ग्रामवासी और कॉलेज प्रबंधन पीपरतराई गौरवान्वित हुए हैं । यह खिलाड़ी गोंड आदिवासी मजदूर वर्ग से संबंधित है, उनके माता जी का देहांत हो चुका है केवल पिताजी के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। इसके पहले कांकेर में आयोजित इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर सेक्टर को जीत दिलाने में इनका भी महत्वपूर्ण भूमिका रहा ,जिसका प्रतिफल इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गोंडवाना स्पोर्ट्स क्लब उमरमरा से प्रतिवर्ष खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स में राज्य, राष्ट्रीय स्तर और यूनिवर्सिटीज गेम्स में भी राज्य ,राष्ट्रीय स्तर तथा ओपन प्रतियोगिता में भी होता रहा है। क्लब के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और सहयोग देने में उमरमरा के शासकीय कर्मचारीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है । इनके चयन होने पर वॉलीबॉल विशेषज्ञ डॉक्टर रंजीत सिंह पंवार, विक्रम अवार्डी यामिनी जायसवाल और उनके कोच विजय कुमार राज ने बधाई और अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

खिलाड़ी चंदन सिंह की फोटो
Latest news
*कोटा प्रशासन के द्वारा बेजा कब्जा तोड़ा गया बगैर नाप जोख के* *कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृषि उपज मण्डी भाटापारा का किया निरीक्षण* *बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा* *कोरबा का रिच लूक स्कूल शिक्षा का व्यापार पैरेंट्स की परेशानी* *छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. पी.के. नियोगी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित* *भाजपा का 47वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न* *अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु* *अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ* *BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग* *भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ*