Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोंडागांव में जिला स्तरीय उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न-*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव सै*


*कोंडागांव में जिला स्तरीय उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न-*

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिसे न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के रूप में भी जाना जाता है,एक केंद्र प्रायोजित पहल है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से साथ संरेखित है। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी पृष्ठभूमियों से आने वाले पंद्रह वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों को सशक्त बनाना है,जो औपचारिक स्कूली शिक्षा से चूक गए,ताकि उन्हें समाज में एकीकृत होने और राष्ट्र के विकास में योगदान करने में मदद मिल सके।यह कार्यक्रम पढ़ने लिखने और अंकगणित कौशल सहित कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करने पर केंद्रित है तथा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल में समृद्ध करता है तथा आजीवन सीखने को बढ़ावा देता है।इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, जिला कार्यक्रम समन्वयक वेणुगोपाल राव,बीपीओ डी एस पोटाई के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण बीआरसी भवन कोंडागांव,जिला कोंडागांव में संपन्न हुआ। एसआरजी राहुल कुमार शर्मा साथ में शीतल गौतम के द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में जिले के पांचों विकासखंड कोंडागांव, फरसगांव, lमाकड़ी, केशकाल,बड़ेराजपुर से पांच पांच महिला एवम् पुरुष शिक्षकों को कुशल प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के बाद ये सभी शिक्षक प्रशिक्षक अपने अपने विकासखंड में स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*