Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*एमपीपीएससी (MPPSC) में तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों की ऐतिहासिक उपलब्धि

एमपीपीएससी (MPPSC) में तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) के अर्थशास्त्र विभाग ने एक नई मिसाल कायम की है ।
विभाग के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों — सुश्री प्रियांका उइके , तरुण कवरे एवं धर्मेंद्र निनामा — का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है ।

यह उपलब्धि विभाग के इतिहास में पहली बार प्राप्त हुई है तथा इसमें न केवल विभाग अपितु संपूर्ण विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने विभागाध्यक्ष प्रो. रक्षा सिंह एवं विभाग के समस्त संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता विभागीय शैक्षणिक उत्कृष्टता , सुदृढ़ मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की सतत मेहनत का प्रतिफल है ।”

विश्वविद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*