Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक की मिनी स्मार्ट सिटी की सड़कें गड्ढों में तब्दील*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

जर्जर सड़क की फोटो



नागरिकों और पर्यटकों को हो रही भारी परेशानी

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मिनी स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की स्थिति दिनों-दिन चिंताजनक होती जा रही है । जिन सड़कों को नागरिकों की सुविधा और सुगम यातायात के उद्देश्य से बनाया गया था वे आज जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होकर आमजन के लिए भारी परेशानीयों  का कारण बन गया हैं ।

अमरकंटक नगर की लगभग आधी आबादी वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 4 , 5 तथा 6 तक निवास करती है साथ ही अमरकंटक आने वाले श्रद्धालु , पर्यटक भी भ्रमण के दौरान गुजरते है  किंतु इन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली सड़कों की जर्जर हालत ने स्थानीय नागरिकों और अन्य का जीवन कठिन बना दिया है । जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है वहीं पैदल चलने वाले लोगों , बुजुर्गों तथा स्कूली बच्चों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।

विशेष रूप से शहडोल हाईवे से बराती तक तथा बराती से गुम्मा घाटी होते हुए कपिलधारा मार्ग तक की सड़क की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है । बरसात के समय इन सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी विकट हो जाती है  जिससे आवागमन लगभग बाधित हो जाता है ।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग न केवल नगरवासियों के लिए बल्कि अमरकंटक आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है । सड़क की खराब स्थिति से नगर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ।

नगरवासियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके और अमरकंटक जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल की गरिमा भी बनी रहे ।

Latest news
*आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर* *रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप*