करगी रोड कोटा

*आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा 2023 का शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय में हुआ स्वागत *

*कोटा ग्लोबल न्यूज*


– आईसेक्ट का छात्रों के लिए वृहद काउंसलिंग अभियान
– नई शिक्षा नीति और कौशल विकास के महत्व को युवाओं तक पहुंचाने का अनूठा प्रयोग
– 25 राज्यों के 300 जिलों में संचालित की जा रही यात्रा

कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 37 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही संस्था आईसेक्ट द्वारा छात्रों में नई शिक्षा नीति के प्रति जागरुकता लाने एवं करियर काउंसलिंग के उद्देश्य देशव्यापी कौशल विकास यात्रा दिनांक 18 सितंबर से पूरे देश में आयोजित की जा रही है। देश के 25 राज्यों के 300 जिलों में संचालित की जा रही ये यात्रा शासकीय निरंजन केशरवानी, महाविद्यालय कोटा पहुंची जहां सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस कौशल विकास यात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर यात्रा में साथ चल रहे विषय विषेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कौशल विकास का महत्व बताते हुए करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एल.काशी ने विद्यार्थियों से कहा कि कौशल विकास रोजगार पाने की राह में एक मुख्य साधन है। कौशल के महत्व को भारत सरकार भी रेखांकित कर रही है और डेमोग्राफिक डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए लोगों को कौशल विकास के प्रति जागरुक कर रही है। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी का यह ध्येय होना चाहिए कि वे स्वयं को उद्योग जगत की आवश्यकता अनुरूप कौशल से युक्त बनाएं। इससे वे स्वयं की करियर को दिशा प्रदान करने के साथ भारत की प्रगति में भी योगदान दे पाएंगे।

इस दौरान आइसेक्ट कोटा के समन्वयक नितिन कुमार साहू ने विद्यार्थियों को कौशल विकास का महत्व बताते हुए शासकीय एवं अन्य योजनाओं जैसे –पीएमकेवीवाय, एनयूएलएम, एनएसक्यूएफ, डिजिटल साक्षरता, माइक्रोसॉफ्ट राइजइत्यादि की जानकारी प्रदान की । यात्रा के साथ आए क्षेत्रीय प्रबंधक श्री योगेश मिश्रा ने बताया कि कौशल विकास यात्रा कई वर्षो से आईसेक्ट द्वारा युवाओं को कौशल विकसित करने के महत्व को समझाने के लिए एक अनूठा प्रयास कर रहा है, जिसे विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। इस यात्रा में आईसेक्ट की नवीन गतिविधि जैसे बैंकिंग, आधार, ऑनलाइन टोल भुगतान (ETC)स्कूल कंटेट, प्ले स्कूल, आईसेक्ट लर्न,ऑन लाइन फ्री कोर्सस (MOOCS), इन्श्यूरेंस, ऑन लाइन सेवाएं,रोजगार मंत्रा पोर्टल,NEEM/NAPS इत्यादि से शाखाओं एवं छात्रों को अवगत कराया गया।
गौरतलब है कि 18 सितंबर से शुरू होने वाली यह यात्रा 25 राज्यों के 300 जिलों तक पहुंचेगी जहां इसमें आईसेक्ट-एनएसडीसी पार्टनरशिप में संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों की जानकारी और आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेज से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही आईसेक्ट के अंतर्गत फ्यूचर स्किल कोर्सेज की भी जानकारी दी जा रही है। इसके लिए आईसेक्ट द्वारा वाहनों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इन यात्रा वाहनों पर कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की ब्रांडिंग से सुसज्जित किया गया है। साथ ही इन यात्रा वाहनों में कौशल विकास की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध है जो यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में वितरित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि आईसेक्ट और भारत सरकार के उपक्रम एनएसडीसी के हाल ही में हुए समझौते के तहत विभिन्न कम्प्यूटर पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी प्रारंभ हो गए हैं। इसमें 250 से भी अधिक डिप्लोमा व सर्टीफिकेट पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। एनएसडीसी द्वारा आईसेक्ट का चयन नोडल संस्था के रूप में किया गया है। आईसेक्ट व एनएसडीसी द्वारा अर्द्धशहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कम्प्यूटर आईटी हार्डवेयर और नेटवर्किंग जैसे रोजगारोन्मुख विषयों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं, इलेक्ट्रॉनिक्सएवं हार्डवेयर, बैंकिंग, व फायनेंशियल सर्विसेज, टीचर प्रशिक्षण, टेक्सटाइल, एग्री स्किल्स तथा रिटेल आदि विषयों के पाठ्यक्रम आईसेक्ट द्वारा संचालित हो रहे हैं। जो छात्र इस यात्रा में शामिल नही हो पाए वे नजदीकी आइसेक्ट में जाकर भी स्किल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*