भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कौन देगा जीवन, मौत के मुहाने पर पहुंचे कुंओं को…*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**
*जल संरक्षण के लिए सबसे बेहतर हो सकता है उपयोग*

भाटापारा 28 अप्रैल/नहीं दे पाएंगे साथ क्योंकि हमें डस्टबिन मान लिया गया है। बरसों से सूखे दिनों में प्यास बुझाते आ रहे कुंओं की यह दो टूक  बेहद भारी पड़ने जा रही है  क्योंकि जल संचयन और वाटर रिचार्ज जैसी योजनाएं सूखते कुंओं की मुंडेर तक नहीं पहुंच पाई है।
बोरवेल्स, तालाब और नदियों के बाद अब कुंए भी सूखने लगे हैं। शहर के भीतर लगभग दर्जन भर ऐसे कुंए हैं, जो पूरी तरह सूख चुके हैं। नए बोर खनन की व्यवस्था तो ठीक मानी जा रही है लेकिन भरोसेमंद साथी रहे कुओं की उपेक्षा जिस तरह शहर और जिम्मेदार कर रहे हैं, वह समझ से परे है।
सेहत हो रही खराब
शहर के मध्य भाग में है करीब दर्जन भर कुंए। दो कुंओं को छोड़कर शेष दस कुंओं को डस्टबिन मान लिया गया है। संस्थानों और घरेलू अपशिष्ट का अंतिम निपटान केंद्र माने जा चुके यह कुंए जल संकट के दौर में भी याद नहीं आ रहे हैं क्योंकि बोरवेल्स और हैंडपंप जैसे फौरी उपायों को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि यह संकट के दिनों में प्यास बुझाने के लिए भरोसेमंद साथी रहे हैं।
बचा अस्तित्व सिर्फ इनका
दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर महावीर धर्मशाला,  खप्पर बाबा मंदिर और कल्याण सागर तालाब का कुंआं। यह तीन ऐसी महत्वपूर्ण जगह हैं, जहां के कुंए न केवल अस्तित्व में हैं बल्कि रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी कर रहे हैं। शेष  सभी कुंए अपशिष्ट निपटान के अंतिम केंद्र के रूप में उपयोग किये जा रहे हैं। सहयोग, शहर और शहर के जिम्मेदारों का भी बराबर मिल रहा है इस काम में।
मुंडेर कर रहे इंतजार
नलकूपों के पास सोख्ता गढ्ढा और वाटर हार्वेस्टिंग जैसी जल संचय करने वाली योजनाएं महाअभियान के रूप में चलाई जा रहीं हैं लेकिन कुंए की मुंडेर तक यह योजनाएं कब पहुंचेगी ? जैसे सवाल इसलिए उठने लगे हैं क्योंकि योजनाओं में कुंओं का उल्लेख तक नहीं है। ऐसे में सिर्फ एक बात- तकनीकी सहायता या तकनीकी जानकारी दे दी जाए ताकि उपेक्षित हो चले कुंओं की सफाई करवाई जा सके। आस में है शहर सरकार से शहर।
*जल संचयन की सभी प्रणालियों में अहम है कुंओं का होना। शहर के सभी  कुंओं का सर्वेक्षण तो करवाया ही जाएगा, साथ ही सफाई तथा वाटर रिचार्ज की पक्की व्यवस्था करेंगे ताकि सभी कुंओं से पूरे साल जल उपलब्धता होती रहे।*
*अश्वनी शर्मा,अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद,भाटापारा*

Latest

*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार* *अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त* *अमरकंटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 पर केस*