Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न,शिवरतन हुए शामिल*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न,शिवरतन शर्मा हुए शामिल*

भाटापारा 13 सितंबर/भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा को लेकर क्रमशः मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मंडल से कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है। “सेवा ही संगठन” का मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता को जनता की सेवा को ही प्राथमिकता बनाना चाहिए।
     शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ यह सेवा पखवाड़ा पूरे देश में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने युवाओं से अपील की, कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएँ और सेवा का संदेश पहुंचाएँ।
   जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिए हम जनहित को मजबूत कर सकते हैं।
        इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु (गोलु), कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल,आशीष जायसवाल,महाबल बघेल, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि सेवा ही हमारा मूल मंत्र है और इसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाजहित व राष्ट्रहित के कार्य किए जाएँगे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*