Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए  यू टी एस मोबाइल एप भाटापारा में शुरू*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए  यू टी एस मोबाइल एप भाटापारा में शुरू*

भाटापारा 27 मार्च/अनारक्षित टिकटिंग की प्रक्रिया को यात्रियों के सुविधा अनुकूल बनाने, यात्रियों को चिल्हर की परेशानी से राहत दिलाने के साथ ही डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। इस ऐप के द्वारा कितनी भी दूरी से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट सरलता से प्राप्त किया जा सकता है। इस ऐप का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना, कतार व चिल्हर की परेशानियों से यात्रियों को मुक्त कराना है। भीड़भाड़ के दौरान सुगम तरीके से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने का यह सबसे आसान व अच्छा विकल्प है, जिससे यात्रियों को स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही टिकट का भुगतान आर वालेट (आर- वॉलेट) के माध्यम से करने से 03 प्रतिशत की अतिरिक्त बोनस राशि भी प्राप्त होती है। मंडल के सभी स्थानों पर यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।

Latest news
*गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा* *अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव*