करगी रोड कोटा

*विकास के लिए अटल श्रीवास्तव को सेवा करने का मौका दो*


*कोटा ग्लोबल न्यूज* विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समक्ष जनसंपर्क के दौरान भाजपा एवं छजकां के कार्यकर्ता, पदाधिकारी लगातार कांग्रेस प्रवेश कर रहे है।*

*अनुसूचित जाति नेता उत्तम चतुर्वेदानी एवं भगवानदीन साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश।*

कोटा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव आज विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर ग्रामीण के दौरे पर रहे। अटल श्रीवास्तव का जनसंपर्क के दौरान ग्राम बंगलाभाठा, कुम्हड़ाखोल, पुडू, रिगवार, पीपरपारा, कोनचरा, नवागांव, तेंदुभाठा, सेकर, उमरिया दादर, पचरा, खेैरा, लालपुर के मतदाताओं मिले।
जनसंपर्क के दौरान अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बताया 2023 में कांग्रेस की सरकार बनते ही गैस सिलेंडर पर 500 रु. की सब्सिडी, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, 3200 रु. धान, प्रति एकड़ 20 क्ंिवटल,, तेंदुपत्ता 6000 रु. प्रति बोरा मानक, तेंदुपत्ता 4000 रु. बोनस, वनांचल में रहने वालों को वनांचल अधिकार पट्टा, स्वास्थ्य सेवाएं में 20 लाख रु. तक की आर्थिक सहायता जैसे कार्य किये जावेंगे, महिला स्व-सहायता समूह की बहनों का ऋण माफ होगा। अटल श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि रतनपुर के विकास में कोई कमी भी नही आने दी जावेगी। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा एवं छजकां के प्रत्याशियों को पहचानीये। कोई 600 किमी. से लड़ने आया है, कोई भावनात्मक होकर आपसे अपील कर रहा हैं। विकास की बात केवल कांग्रेस कर रही हैं। हमने विकास किया है और करेंगे। 17 नवंबर को मतदान केन्द्र पहुंचकर कांग्रेस का बटन दबाकर। कोटा क्षेत्र के विकास के लिए अटल श्रीवास्तव को सेवा करने का मौका दो।
कांग्रेस का घोषणा पत्र, भूपेश सरकार के 5 साल के कार्यकाल को देखते हुए लगातार भाजपा के एवं छजकां के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अटल श्रीवास्तव के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर रहे है और कांग्रेस को जीताने का संकल्प ले रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान आज ग्राम बारीडीह में उपसरपंच भगवानदीन साहू ने कांग्रेस प्रवेश किया, उसी तरह ग्राम तेंदुवाभाठा में मुख्यमंत्री के समक्ष साहू समाज के मालिकराम साहू, धनुषराम साहू, रामदुलारी साहू, इंद्रकुमार साहू, अवधेश साहू, संजू साहू, रोहित साहू, परमेश्वर साहू, रामबाई साहू, संतोषी साहू, दुर्गा साहू, मंगलीन बाई साहू, कृष्णकुमारी साहू, अनुज साहू, बहोरन साहू, श्रीराम साहू, जयराम साहू, राजू साहू, तिहारू साहू, किशन साहू, चंदन साहू, नंनकी साहू, जनक साहू, दादू साहू, जनक मरावी, कांता यादव, रामखिलावन यादव, उत्तम चतुर्वेदी, आशाराम कुर्रे, संदीप जायसवाल, फागूराम पाटले आदि ने मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।
जनसंपर्क के दौरान अटल श्रीवास्तव के साथ जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं ग्रामीणों का जनसैलाब लगातार चलता रहा।
अटल श्रीवास्तव कल गौरेला-पेण्ड्रा में जनसंपर्क करेंगे।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*