Global news live
खोंगसराछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ग्राम पंचायत आमागोहन में परिवर्तन की लहर,*

*खोगसरा ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट*ग्राम पंचायत आमागोहन में परिवर्तन की लहर, अनिता संजय गोंड को मिल रहा जनसमर्थन*

आमागोहन: ग्राम पंचायत आमागोहन में इस बार सरपंच चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे गांव में बस एक ही नाम चर्चा में है—अनिता संजय गोंड। सक्रिय, संवेदनशील और हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता लोचन सिंह की बहू अनिता संजय गोंड को युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

अनिता संजय गोंड के प्रचार अभियान ने गांव में नया जोश भर दिया है। उनकी टीम “हर घर संपर्क अभियान” के तहत लगातार गांववासियों से संवाद कर रही है। लोग उनके घोषणापत्र और 2030 तक के विकास के विजन से प्रभावित होकर उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं।

गांव में बदल रहा है चुनावी समीकरण
ग्राम आमागोहन के 19 वार्डों में से 5 वार्डों में पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि शेष 14 वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अनिता संजय गोंड की लोकप्रियता को देखते हुए यह चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

अब पूरे गांव की नजर 23 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान पर टिकी है। देखना होगा कि क्या आमागोहन की जनता इस बार विकास और बदलाव के लिए अनिता संजय गोंड को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाती है या चुनावी मुकाबले में कोई नया मोड़ आता है।

Latest news
*अफीम खेती मामला कांग्रेस का भाजपा पर हमला गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग* *कोटा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई आदित्य दीक्षित... *अमरकंटक स्थित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय  में मधुमेह,उक्त रक्तचाप,शिकलसेल की हुई जांच... *कोटा में होली मिलन समारोह समाज सेवी विष्णु अग्रवाल ने मनाया सर्व समाज का पर्व* *होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि दिलो को जोड़ता है विधायक इन्द्र साव* *भाटापारा शहर में चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मृत्यु* *हर्षवर्धन सिंह ने यूपीएससी 2025 में 212वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव* *अमरकंटक की मिनी स्मार्ट सिटी की सड़कें गड्ढों में तब्दील* *अमरकंटक के नर्मदा तट पर फिर बढ़ी आस्था की टोली* *कल्याण सेवा आश्रम के सहयोग से कर रहे निःशुल्क उपचार *