Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मानस प्रवचनों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

• पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का द्वितीय दिवस*
• मानस प्रवचनों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल*

*भाटापारा 15 जनवरी* छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी भाटापारा में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला के द्वितीय दिवस का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रवींद्र शुक्ला ‘मुड्डू भैया’ (बांधा), दयाराम रैकवार (नरैनी बांधा) एवं जय शीतला मानस मंडली, ग्राम रावण की भजन मंडलियों ने सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
   • द्वितीय एवं तृतीय सत्र में मानस प्रवचनकर्ता आचार्य पंडित अशोक मिश्रा ‘मटका वाले’ (केसली) ने अपने संगीतमय प्रवचन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. अरुणा पाठक की ओजस्वी कविताओं का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।
     • अयोध्या से पधारे मानस प्रवचनकर्ता दुर्गेश पांडे ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता और भाई-भाई के प्रेम को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं के हृदय को छू लिया। उनके प्रवचन ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया
    राष्ट्रीय रामायण मेला में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से रामकथा की महिमा को जीवंत कर दिया।  यह भव्य आयोजन भाटापारा के हृदय स्थल रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।        यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार चल रहा है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*