Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ग्राम पंचायत तरेंगा में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी कलेक्टर*

*कलेक्टर ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को दिये त्वरित निराकरण के निर्देश*

भाटापारा 12 मार्च  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को विकासखण्ड भाटापारा भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत तरेंगा में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने ग्रामीणों की मांगो और शिकायत का त्वरित निराकरण के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये
ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल में शिक्षकों के विलम्ब से पहुंचने और बच्चों पर नियंत्रण की कमी तथा शाला विकास समिति की बैठक व फण्ड की पारदर्शिता की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को फ़ोन पर निर्देशित किया कि कल ही बीईओ और बीआरसी  को स्कूल भेजकर स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।  इसीतरह प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, पहुंच मार्ग की समस्या का भी जल्द निराकरण के निर्देश दिये।
इसके पश्चात्  कलेक्टर ने टीटीसी लाइब्रेरी परिसर में पीपल पौधे का रोपण किया वहीं  लाइब्रेरी भवन के पास मोर गांव, मोर पानी अभियान के तहत सोखता गड्ढा निर्माण में श्रमदान कर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उप सरपंच की मांग पर लाइब्रेरी में अतिरिक्त क़क्ष निर्माण हेतु जनपद सीईओ को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम के नवनियुक्त पुलिस आरक्षको को शुभकामनायें  दी और यहां बनाये गए जिम सेंटर की भी सराहना किये
इस दौरान सी ई ओ जिला पंचायत  दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सहीत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*