छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*धान खरीदी की व्यवस्था में सरकार फेल*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***धान खरीदी की व्यवस्था में सरकार फेल*
   *३१०० सौ रुपिया प्रति किवंटल नहीं दिया जा रहा है-मोदी की गारंटी फेल धान का उठाव न होना गंभीर षड्यंत्र- सुशील शर्मा*
भाटापारा 14 दिसंबर/ आने निर्धारित दौरे में निकले प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं कृषि ऊपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर  अरुण यादव,ग्रामीण अमर मांडवी ने भाटापारा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र धुर्राबंधा,मोपका,धनेली,केशला,करही बाजार,पाटन,खैरा,बिटकुली,निपनिया,सिंगारपुर,लेवई खरीदी केन्द्रों में जाकर किसानो के साथ चर्चा कर धान की तौलाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत कांग्रेस नेताओ ने कहा की धान खरीदी की व्यवस्था में सरकार पूरी तरह फेल हो रही है केन्द्रों से अभी तक धान का उठाव नहीं होना बड़ा धान घोटाला  कराने गंभीर षड्यंत्र प्रतीत हो रहा है,अभी भी किसान आक्रोशित दिखाई दे रहे है क्योंकि अनेक किसानो को टोकन नहीं मिला है,साथ ही अनेक किसानो का पंजीयन भी नहीं हुवा है यदि हुवा है तो कम का किया गया है,पंजीयन के लिए सत्यापन कराने किसान पटवारी का चक्कर लगा रहे है येसा लगता है की सरकार किसानो से धान कम मात्रा में खरीदना चाहती है सरकार की नियत में खोट दिखाई दे रही है,मोदी सरकार की गारंटी फेल क्योंकि प्रति किवंटल धान की खरीदी ३१०० सौ रूपिया में करने की वादा करने वाली साय सरकार २३२० रुपया में ले रही है ये सरकार का किसानो के साथ बहुत बड़ा वादा खिलाफी है।
पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा  ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हजारों किवंतल धान खरीदी केंद्रों में खुल्ले में पड़ा हुवा है जिसका उठाव परिवहन कर्ता और राइस मिलर्स के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसके कारण खरीदी केन्द्रों में धान जाम होते जा रहा है वर्तमान में धान खरीदी पूरी तरह प्रभावित हो रही है,आने वाले दिनों में जगह की कमी के कारण धान खरीदी बंद होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।
तीन दिन के अंदर यदि राज्य सरकार जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव प्रारंभ नहीं कराती तो कांग्रेस पार्टी धान खरीदी केंद्रों में किसानो के साथ बड़ा आंदोलन कर कलेक्टर का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी यह घेराव जिले इस्तर पर सभी किसान मिलकर करने को बाध्य होंगे इसलिये प्रशासन तत्काल संज्ञान में लेवे।
निपनिया धान खरीदी केंद्र मे आफिस भवन की व्यस्था तत्काल होना चाहिये।
अभी तक धान खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी की गई है
धुर्राबांधा में – १६८१५.६० किवंटल
मोपका में – २१३३२.४०
धनेली में – १५४३०.८०
पाटन में – १६१७३.२०
ख़ैरा में – ९४४६.००
बिटकुली में – १३४३९.२०
करही बाज़ार में – २२८९०.००
केशला में – १३४९२.८०
सिंगारपुर में – २६११४.४०
लेवाई में – ३४२६०.०० किवंटल
निपनिया में – २२७२८.४० किवंटल
इस तरह सरकार के कर्मचारी ग्रामीण किसानो से सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी अभी तक की गई है केन्द्रों में किसानो के हितार्थ विभाग द्वारा किसानो के बैठने हेतु टॉलपत्री से छावनी का निर्माण,शुद्ध पीने का पानी एवं शौचालय की वयस्था,भरपूर विधुत की व्यस्था की कमी देखी गई है इस पर तत्काल कार्यवाही प्रशासन को करना चाहिये साथ ही साथ सोसायटी के वयस्थापक लोगो को लंबे समय से तनखाह भी नहीं मिली है उन्हें भी तत्काल ही तनख़्वाह प्रदान किया जाना चाहिये।

Latest news
*धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला * *अमरकंटक की पावन धरा  पर वर्षा का रसमय आलिंगन*