अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्यक्ष रिपोर्ट

गांधी- जयंती एवं शास्त्री जयंती पर मां कल्याणिका विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित।

गौरेला-पेंड्रा– स्वच्छ-भारत अभियान के अंतर्गत मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल द्वारा स्वच्छता-पखवाड़ा में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए । संस्था की प्राचार्य शैलजा स्वामी ने बताया कि विद्यालय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर बनाओ-प्रतियोगिता, स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य-परीक्षण एवं सम्मान, नुक्कड़ नाटक जैसे विविध आयोजन कर विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को स्वच्छता का संकल्प और संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत के राष्ट्रीय अभियान से सभी को अवगत कराना एवं जागरूक करना रहा।
इसी कड़ी में विद्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत पतरकोनी में विद्यालयीन विद्यार्थियों के एक दल ने ग्राम वासियों और जनप्रतिनिधियों के बीच एक प्रेरणादायी नाटक ” हम सब ने ठाना है, गांव को स्वच्छ बनाना है” का मंचन किया जिसे उपस्थित ग्रामीण जनो ने काफी सराहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पतरकोनी के सरपंच फूलसिंह पुसाम, पऺचगण, शिक्षक मुकेश चतुर्वेदी,चंद्रशेखर साहू,मनीष तिवारी,बृजेश रावत, परशुराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की अंधेरी गली में भटकता तेंदुआ* *डबल इंजन सरकार महापुरुषों को नहीं करती विस्मृत पासी समाज के गौरव को मिला सम्मान सीएम योगी* *ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा*