Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ब्रम्हलीन संत जीवागिरी जी महाराज का षोडशी कार्यक्रम हुआ संपन्न *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज*

स्वामी सुदर्शन गिरी महाराज को प्रयागगिरि आश्रम की महांतयी हेतु संतो ने ओढ़ाई चादर ।

ग्लोबल न्यूज लाइव / श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित प्रयागगिरी आश्रम के संत ब्रम्हलीन   जीवागिरि जी महाराज का सोलह दिवस पूर्व उनको समाधिष्ट किया गया था । उनकी आज शुक्रवार 06/12/2024 को संत सुदर्शन गिरी जी महाराज ने षोडशी कार्यक्रम संपन्न कराया गया । यह आश्रम जूना अखाड़ा तेरह वाणी बुढ़ाऊ नागा परिवार , नागा अखाड़ा संप्रदाय से संबंधित बताया गया है । अमरकंटक में स्थित प्रयागगिरी आश्रम में यह चौथी पीढ़ी आश्रम की गादी पर विराजमान हुई है ।
आज षोडशी कार्यक्रम के पूर्व अमरकंटक के संत समाज एकत्रित होकर सर्व प्रथम स्वामी सुदर्शन गिरी जी महाराज को आश्रम की  देखरेख और पूर्ण व्यवस्था , संचालन हेतु सभी संतो ने सर्व सम्मति से चादर ओढ़ाई यानी उनको आश्रम की महांताई ( उत्तराधिकारी ) घोषित किया गया और सभी संतो ने सुदर्शन गिरी जी महाराज को आशीष दे बधाई दी । उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर षोडशी का प्रसाद संत , ब्राम्हण , नगरवासी , भक्त आदि ने ग्रहण किया ।
इस षोडशी कार्यक्रम पर प्रमुख रूप से उपस्थित संत स्वामी नर्मदा नंद गिरी जी महाराज गीता स्वाध्याय आश्रम , स्वामी लवलीन महाराज जी धारकुंडी आश्रम , स्वामी महेश चैतन्य जी तुरीय आश्रम , स्वामी ब्रम्हागिरी जी महाराज दुर्गा मंदिर आश्रम , स्वामी बरखापुरी जी कैलाशपुरी आश्रम , छत्तीसगढ़ गोरकापा मठ के श्रीमहंत स्वामी विवेक गिरी जी महाराज , कल्याण सेवा  आश्रम , मृत्युंजय आश्रम , मार्कण्डेय आश्रम , शांति कुटी आश्रम , गणेश धुना आश्रम आदि अनेक आश्रमों के संत पहुंच तथा ब्राम्हण , नगरवासी, भक्तगण पधार कर षोडशी के कार्यक्रम को  संपन्न कराया ।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*