Global news live
पंखाजूर

*जनपद पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को नोटिस?

जनपद पंचायत के सीईओ ने पंचायत सचिव को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

//बिप्लब कुण्डू -की रिपोर्ट//

/पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़/
खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत धरमपुर कार्यालय के कबाड़ में मिला बापू की तस्वीर पर जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ ने ग्राम पंचायत धरमपुर के सचिव को कारण बताओ नोटिस थमाया है । मामला इस प्रकार था कि देश के लोगों के लिए लोकतंत्र में प्रभावी भागीदारी के लिए सशक्त माध्यम खड़ा करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्मान कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत धरमपुर में तार-तार हुआ है।

ग्राम पंचायत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का तैलचित्र कबाड़ मे रखी गई थी। ग्राम पंचायत धरमपुर कार्यालय के कबाड़ मे देश के स्वाभिमान और गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बापू के तैलचित्र को इस तरह रखे जाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा था। लेकिन तस्वीर को इस तरह से अपमानित ढंग से रखा जाना गांधीजी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला रहा।

जैसे ही इस खबर को प्रमुखता से उठाया अधिकारियों में हड़कंप मच गया और बात यहां तक पहुंच गई कि जनपद पंचायत के सीईओ ने ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अधिकारी ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी तो कर दिया लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि ग्राम पंचायत धरमपुर के सचिव द्वारा क्या सफाई पेश किया जाता है या फिर मामले को जैसे तैसे करके ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*