छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मिस इंडिया यूनिवर्स बनी दामिनी देवांगन के घर पहुंच विधायक  साव ने दी बधाई*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*मिस इंडिया यूनिवर्स बनी दामिनी देवांगन के घर पहुंच विधायक इन्द्र साव ने दी बधाई*

*मॉडलिंग की दुनिया में करही बाजार की दामिनी ने दिखाया जलवा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज*/कहते है मन में लगन हो तो अपनी मंजिल को प्राप्त करने में अच्छी से अच्छी बाधा भी आसानी से दूर हो जाती है और ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भाटापारा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करही बाजार निवासी एक मध्यम परिवार की बेटी दामिनी देवांगन ने,जिसने मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया और मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ते हुए मिस वर्ल्ड की किताब हासिल करने का सपना संजोए बैठी है,दामिनी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के विधायक इन्द्र साव ने उनके निवास पहुंच कर उसे और उसके परिवार वालों को बधाई और शुभकामना देते हुए उसे हर संभव मदद का भरोसा जताया है।
       विधायक इन्द्र साव ने बताया कि  भाटापारा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम करही  बाजार निवासी
नारायण देवांगन की बेटी
दामिनी देवांगन ने गोवा के कैडोलिम बीच स्थित होटल सोनैस्टा इन में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट शो में मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर भाटापारा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।दामिनी इससे पहले जनवरी 2025 में मिस छत्तीसगढ़ विनर भी रह चुकी हैं।
       विधायक  साव ने कहा कि उनके पास जब ये जानकारी आई तो मन फ़फ़ुल्लित हो गया,की एक मध्यम परिवार की बेटी ने मॉडलिंग की दुनिया में पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पिता नारायण देवांगन एक छोटी सी शॉप चलाते है और उनकी माता ग्रहणी है तथा उसके दो छोटे भाईयों का परिवार है। विधायक इन्द्र साव ने उसकी इस उपलब्धि पर उसके घर पहुंच कर बधाई और शुभकामना दी तथा उनके परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। विधायक  साव को दामिनी ने बताया कि उसका सपना मिस वर्ल्ड बनने का है और इस दिशा में खूब मेहनत कर रही है।
       विधायक इन्द्र साव से चर्चा में दामिनी ने बताया कि वे फिलहाल एमबीए के अंतिम वर्ष की छात्रा है और प्रोफेशन से फार्मासिस्ट व मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। दामिनी मॉडलिंग को अपने जुनून के रूप में देखती हैं और प्राइवेट जॉब के साथ-साथ मॉडलिंग को भी आगे बढ़ा रही हैं। कॉलेज की पढ़ाई के साथ साथ जनवरी 2025 से प्रोफेशनत मॉडलिंग में कदम रखने वाली दामिनी को परिवार का पूरा सहयोग मिला है। उनका सपना है कि वे प्रोफेशनल रनवे मॉडल बने, एड और ब्रांड शूट्स करें और किसी प्रतिष्ठित ब्रांड की ब्रांड एएंबेसडर बनें।आत्मविश्वास से लबरेज दामिनी की उड़ान बड़ी ऊँची है। अपने जीवन में कुछ बड़ा कर गुज़रने की ललक उनके दिल व दिमाग में है।
     विधायक इन्द्र साव से अपनी खुशी का इजहार करते हुए दामिनी ने कहा
कि अब तक किसी को अपना आदर्श मानकर मैने यह मिसाल कायम की है और मै चाहती हूँ कि लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनूं। लोगों के लिए रोल मॉडल बनूं। दामिनी का कहना है कि ज़िंदगी में कोई भी चीज़ असम्भव नहीं है बशर्ते उसे पाने की कोशिश की जाए। उड़ान भरने के लिए सारा आकाश खुला है अपने सपनों को पूरा करने के लिए टूट पड़ें सफलता जरूर कदम चूमेगी।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*