छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ शौर्य परंपरा के उज्जवल प्रतीक अश्वनी शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 10 दिसंबर/ शहीद वीर नारायण चौक पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक शहीद वीर नारायण सिंह  के बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर राष्ट्र के इस वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
शहीद वीर नारायण सिंह  ने अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध जिस अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया, वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा का आदर्श चरित्र सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि—
“शहीद वीर नारायण सिंह  छत्तीसगढ़ की शौर्य-परंपरा के उज्ज्वल प्रतीक हैं। उनका बलिदान हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि मैं उसी जिले से हूँ, जहाँ अमर शहीद वीर नारायण सिंह का जन्म हुआ। यह भूमि वीरता, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की धरोहर समेटे हुए है।

Latest
*नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी*