Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अग्निशामक यंत्रों के संबंध में दी गई जानकारी*

****भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई अग्निशामक यंत्रों एवं आग से बचाव के संबंध में दी गई प्रशिक्षण*

*भाटापारा, ग्लोबल न्यूज*/कलेक्टर दीपक सोनी ने विभिन्न विभागों में अग्निशामक यन्त्रों के संचालन बाबत प्रशिक्षण कार्यशाला रखने के निर्देश पूर्व में दिए थे जिस पर अमल करते हुए जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्टाफ हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। अब तक जिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल एवं लवन में यह पूर्ण हो चुका है। उक्त केंद्रों में विकासखण्ड के मैदानी स्वास्थ्य अमले को भी सम्मिलित कर दुर्घटना से बचाव के तरीके सुझाए गए. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में आग के प्रकार, एवं उनको बुझाने की विधि,अग्निशामक यंत्र कितने प्रकार के होते हैं एवं कौन सी आग में कौन सा अग्निशामक यन्त्र का उपयोग करना है इसकी जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त यदि अस्पताल में अग्नि दुर्घटना हो गई तो ऐसी आपातकालीन स्थिति में एस एन सी यू,आई सी यू ,एन बी एस यू के नवजात शिशुओ तथा मरीजों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाना है यह भी बताया गया । प्रशिक्षण में अस्पताल में स्थापित फायर उपकरण जैसे, हाईड्रेंट, हाजरील , हाज बाक्स , शाँर्ट ब्रांच के प्रयोग के बारे में बताते हुए डेमो देकर अभ्यास भी कराया गया। इसमें गैस सिलिंडर में आग की स्थिति में बचाव करना भी सिखाया गया। अग्निशामक यंत्र के संचालन हेतु उक्त प्रशिक्षण अग्निशमन कार्यालय के फायर कर्मचारियों-स्टेशन इंचार्ज जितेंद्र कुर्रे एवं साथियों द्वारा दिया गया।

Latest news
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री* *अमरकंटक  जैन मंदिर में 1008 सिद्धचक्र महामंडल   आयोजन सम्पन्न* *प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप*