Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप छ.ग टीम स्वर्ण पदक विजेता*

***ग्लोबल न्यूज लाइव रामनारायण यादव की रिपोर्ट*****बिलासपुर : मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से कई प्रतिभावान खिलाड़ी जुटे थे। लेकिन छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने दमदार खेल से सभी को प्रभावित किया।

शानदार पासिंग, सटीक गोल और आक्रामक डिफेंस के बल पर टीम ने फाइनल मैच में विरोधी टीम को मात दी और स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखा।

छत्तीसगढ़ की इस जीत में मॉर्डन एंड मॉरल स्कूल की तनिष्का सिंह का खास योगदान रहा। तनिष्का ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी खेल कुशलता और अद्भुत समर्पण से अपनी टीम को मजबूती प्रदान की।

उन्होंने महत्वपूर्ण पलों में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध किया कि वे भविष्य की एक उभरती हुई स्टार हैं।

तनिष्का ने कहा यह एक अविस्मरणीय अनुभव है। मैं अपनी टीम, कोच और स्कूल का धन्यवाद करना चाहती हूँ, जिन्होंने मुझे लगातार प्रोत्साहित किया। यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है।

Latest news
*माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन*