Global news live
उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मुकेश अंबानी समेत पूरा परिवार महाकुम्भ में हुआ शामिल, किया पवित्र स्नान*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट****महाकुम्भ में अंबानी परिवार ने भी लगाई आस्था की डुबकी

त्रिवेणी संगम में स्नान कर अभिभूत हुआ भारत का सबसे अमीर परिवार

मुकेश अंबानी समेत पूरा परिवार महाकुम्भ में हुआ शामिल, किया पवित्र स्नान

45 करोड़ श्रद्धालुओं के साथ अंबानी फैमिली ने भी सनातन संस्कृति का किया अनुभव

त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर अंबानी परिवार ने जताई सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा

प्रयागराज। महाकुम्भ नगर, प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पावन संगम में स्नान कर अंबानी परिवार भाव-विभोर नजर आया।
   मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बेटे पृथ्वी व वेदा, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी, बहनें नीनाबेन और दीप्तिबेन, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल समेत परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
  पूरी अंबानी फैमिली देर शाम रेल घाट पर पहुंची। यहां से क्रूस पर सवार होकर सभी त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद की उपस्थिति में वैदिक मित्रों के बीच पूरे परिवार ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूरे परिवार ने एक साथ संगम पूजन और आरती भी की।
   महाकुम्भ 2025 अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर चुका है। 144 वर्ष बाद हो रहे इस महाआयोजन से क्या गरीब, क्या अमीर हर कोई जुड़ रहा है। इसी क्रम में अंबानी परिवार का यहां आना सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शा रहा है। देश के सबसे अमीर परिवार का उसी संगम के पवित्र जल में स्नान करना जहां करोड़ों लोग आस्था के साथ डुबकी लगा चुके हैं, एकता के महाकुम्भ की भावना को और मजबूत करता है।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*