छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अब 30 जून तक करा सकेंगे राशन कार्ड का नवीनीकरण*


*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़*

*63 हजार कार्ड का नहीं हो सका है नवीनीकरण*

*मोबाइल एप से घर बैठे भी कर सकते हैं रिन्यूअल*

बिलासपुर, 14 जून 2024/शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही वर्तमान में प्रचलित है। बचे हुए कार्ड धारियों को मौका देते हुए शासन द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 30 जून 2024 तक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं।
खाद्य नियंत्रक ने बताया कि वर्तमान में बिलासपुर जिले में राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु कुल 475040 आवेदन प्राप्त हुए है, जो कि कुल राशनकार्ड का 88.28 प्रतिशत है एवं 63083 राशनकार्डधारियों द्वारा आज पर्यन्त नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किया गया है। शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित प्रत्येक राशनकार्डधारक को नवीनीकरण हेतु आवेदन किया जाना अनिवार्य है। जनसुविधा हेतु शासन द्वारा खाद्य विभाग के मोबाईल एप द्वारा घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है एवं एप चलाने में असमर्थ हितग्राही अपने सम्बन्धित उचित मूल्य दुकान में जाकर नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है। साथ ही राशनकार्ड में अंकित परिवार के प्रत्येक सदस्य का ई-केवायसी कराया जाना अनिवार्य है।
जिले में ऐसे राशनकार्ड धारी जिनके द्वारा नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किया गया है, वे अनिवार्यतः 30 जून के पहले
नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर देवे एवं जिले में निवासरत् प्रत्येक राशनकार्डधारी एवं सदस्य उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अपना ई-केवायसी की स्थिति जॉच लेवे एवं ई-केवायसी नहीं होने की स्थिति में अपना आधार कार्ड उचित मूल्य दुकान के विक्रेता/संचालक को प्रस्तुत कर ई-केवायसी अनिवार्यतः करा लें। जिससे कि सभी कार्ड धारी हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ अबाध रूप से मिल सके।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*