Global news live
कांकेर

*प्रसव के दौरान निजी हॉस्पील में मौत एक महीने बाद भी कार्यवाही नही भडके परिजन*

प्रसव के दौरान निजी हॉस्पील में मौत एक महीने बाद भी कार्यवाही नही भडके परिजन

/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

“पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़ “

कांकेर शहर में संचालित एक निजी अस्पताल में एक माह पूर्व प्रसव के दौरान महिला के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था और अस्पताल में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद एक माह से अस्पताल बंद था अब अस्पताल के वापस खोले जाने पर मृतका के परिजनों ने फिर से हंगामा करते हुए अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन पर कोई कार्यवाही नही की गई और अस्पताल को वापस से खोल दिया गया है, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुची और किसी तरह परिजनों को समझाकर चक्काजाम खत्म करवाया। इस बीच मृतका के परिजनों ने निजी अस्पताल के संचालकों पर पैसे लेकर मामले को रफा दफा करने का लालच देने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
बता दे कि 28 जून को शहर में संचालित सिद्धांत हॉस्पिटल में एक महिला नरगीश बानो की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर अरविंद बनकर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 डॉक्टर्स की जांच कमेटी गठित की थी, पूरे मामले के बाद से सिद्धान्त अस्पताल में ताला लगा हुआ था लेकिन अब अस्पताल के खुलने कि सूचना जैसे ही मृतका के परिजनों को मिली उन्होंने अस्पताल के सामने जमकर हंगामा करते हुए हुए चक्काजाम कर दिया, मामले की सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुचकर परिजनों को समझाकर चक्काजाम समाप्त करवाया है। अस्पताल प्रशासन ने मृतका के परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि अस्पताल में सिर्फ मेडिसिन डिपार्टमेंट को खोला गया है, जिस डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप है उन्हें अस्पताल नही आने दिया जा रहा है ना ही गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, तब जाकर परिजन शांत होकर वापस लौटे है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*