करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत खुरदुर में गुणवत्ता विहीन नाली निर्माण कार्य*

*कोटा ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट*जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाना बताने पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती एवं खाना पूर्ति करके छोड़ दिया जाता है ना ही फोन रिसीव किया जाता इतने जिम्मेदार पद पर बैठे हुए अधिकारियों का खेल शासन के मद का किस प्रकार से दुरुपयोग कराया जा रहा है जिसके कारण ग्राम पंचायत के सरपंच सचिवों का हौसला बुलंद है। जबकि शासन के कीमती मद का सही उपयोग होना चाहिए जबकि चैनल बना हुआ है जनपद पंचायत सीईओ एसडीओ सब इंजीनियर उसके बाद भी गुणवत्ता विहीन कार्य समझ से परे हैं । जबकि हर हमेशा सीईओ ग्राम पंचायत दौरा कार्यक्रम को दर्शाते हैं कहीं ना कहीं उनका भी वरदहस्त हैं इसके पहले कई ग्राम पंचायत का प्रमुखता से गुणवत्ता विहीन कार्य का समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित एवं लिखित शिकायत किया गया था जोआज तक उन पंचायत के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ना ही शिकायतकर्ता को बताया गया ऐसा प्रतीत होता है कि सिर्फ खाना पूर्ति करके छोड़ दिया गया है।

पांच लाख रुपए की लागत से बने रहे नाली निर्माण में सरपंच और सचिव की अनदेखी के कारण गुणवत्ता विहीन बेस गिट्टी और रेती से काम कर रहे हैं।

करगीरोड (कोटा) कोटा जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत खुरदूर कृष्णाबंद में पंद्रहवें वृत्त जनपद विकास निधि पांच लाख रुपए की लागत से दो सौ चौंतीस मीटर आर सी सी नाली निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार कर गुणवत्ता विहीन नाली निर्माण कार्य कराया जा है, उक्त ग्राम पंचायत खुरदूर में नाली निर्माण कार्य में सरपंच और सचिव की अनदेखी से पांच लाख रुपए के नाली में गुणवत्ता विहीन, बेस गिट्टी ,और नाले का रेती व बिना मिच्चर मशीन का उपयोग बिना आड़ा तिरछा, बिना वाटर लेवल लिए नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वहीं जनपद पंचायत कोटा में जनप्रतिनिधि के जनपद क्षेत्र में उनके विकास निधि का आम जनता और ग्राम पंचायत खुरदूर में रहवासी के सुविधाएं प्रदान करने बनाने वाले नाली निर्माण के नाम राशि का दूर उपयोग किया जा रहा है, वहीं जनपद पंचायत कोटा में उच्च अधिकारियों की अनदेखी से भी ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधि मनमाने तरीके रवैए से निमार्ण कार्य कराया जा रहा है, वहीं नाली निर्माण में छोटे नाले की भूरा रंग रेतीले रेत कम दाम में खरीद कर और बेस गिट्टी भी गुणवत्तावहीन का उपयोग कर बिना प्लेट सेंटिंग ना कर घटिया नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायत खुरदूर के स्थानीय जनप्रतिनिधि के अनदेखी से यह कार्य कराया जा रहा है, जबकि सरपंच और सचिव को ग्राम पंचायत के निमार्ण कार्य स्थल पर इंजिनियर को समय-समय पर निर्माणाधीन की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर नाली निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए,अब देखना होगा की ग्राम पंचायत खुरदूर कृष्णाबंद में पंद्रहवें वृत्त जनपद पंचायत विकास निधि से बने गुणवत्ताविहीन नाली निर्माण कार्य उक्त ग्राम पंचायत खुरदूर एजेंसी को फिर से उक्त का आदेश देते हैं या गुणवत्ता विहीन को कागजों में पास करते हैं।

सुरेश भांगे एसडीओ ने कहा की उक्त निमार्ण कार्य स्थल पर सब इंजीनियर को बोला गया गुणवत्ता में सुधार करके कार्य कराने को कहा गया है।

मनीष यादव सब इंजिनियर – कहां की मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है, उक्त कार्य को गुणवत्तापूर्ण कार्य का आदेश दिया गया है।
सरपंच प्रतिनिधि मोहन प्रताप – कहा गया की जल्द ही गुणवत्ता में सुधार कर लिया जायेगा।

ग्राम पंचायत खुरदूर सचिव भोलादास मानिकपुरी को इस संबंध में बात करना चाहा तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*