Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कलेक्टर ने की सीएसआर मद के तहत कार्यों की समीक्षा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*****सयंत्रो के समीप के क्षेत्रों मे पेयजल व निस्तारी की समस्या क़ा कराएं समाधान-कलेक्टर*

*कलेक्टर ने की सीएसआर मद के तहत कार्यों की समीक्षा*

भाटापारा25 मार्च/  कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार क़ो निगमित सामाजिक उत्तरदायिव (सी एस आर)  मद के तहत विभिन्न सयंत्रो क़ो आवंटित कार्य  एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने  सभी आवंटित कार्यों क़ो समय पर पूरा कराने कहा। इसके साथ ही सयंत्र  के आस -पास के क्षेत्रों मे पेयजल एवं क़ृषि निस्तारी की समस्या  का समाधान करने सयंत्रो के इकाई प्रमुखों क़ो  निर्देशित किया। 

कलेक्टर ने कहा कि संयत्रों के समीप के क्षेत्रों मे पेयज़ल समस्या की जांच एवं निराकरण के लिए एक समिति गठित की गई है। समिति की जांच मे.सभी सहयोग करे  एवं संयत्र  ऐसे  क्षेत्रों मे टीम भेजकर जांच करें और पेयजल की समस्या होने पर समाधान भी कराएं। उन्होंने  कहा कि कंपनियों  द्वारा जिन गाँवो मे  पेयजल हेतु पूर्व मे जो सुविधाएं दी जाती थी वह जारी रहे। उन्होने ग्रीष्म ऋतु मे मुख्य सड़क किनारे शीतल पेयजल की व्यवस्था कराये। कलेक्टर ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए  रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने कहा। उन्होंने सभी कम्पनी के आवासीय कालोनियों मे अच्छी गुणवत्ता के रेन वाटर हार्वेस्टिंग अगले महीने तक  निर्माण पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने संयत्र क्षेत्र के मुख्य मार्गो मे  ब्लैक स्पॉट मे सडक हादसों की समीक्षा करते हुए  वाहनों क़ो यातायात नियम का पालन करने तथा माल वाहक वाहनो मे तारपोलीन से ढक कर परिवहन करने के निर्देश दिये।

बैठक मे उप संचालक खनिज प्रशासन के के बंजारे सहित विभिन्न सयंत्रो के यूनिट हेड एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest news
*अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर* *भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल * *विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा* *किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण* *जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन* *ग्राम मथनीबेड़ा में अस्मिता परियोजना का शुभारंभ* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई*