करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप एवं मीडिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच*

*ग्लोबल न्यूज हरीश चौबे की रिपोर्ट*
*मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप एवं मीडिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच**

*मीडिया टीम को 21 रनों से शिकस्त देकर स्वीप इलेवन ने जीती चुनई क्रिकेट ट्राफी*
*मैच का किया गया लाइव प्रसारण**

*शत प्रतिशत वोटिंग करने एवं कराने लोगों ने लिया संकल्प**
बिलासपुर 14 अप्रैल 2024/मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप इलेवन एवं मीडिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। स्थानीय रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित 12 -12 ओवरों की सीमित क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वीप की टीम ने मीडिया इलेवन को 21 रनों से हराया। स्वीप टीम की कप्तानी कलेक्टर अवनीश शरण एवं मीडिया टीम की कप्तानी प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने की। मैच का लाइव प्रसारण भी किया गया।


कलेक्टर अवनीश शरण ने इसके पूर्व उपस्थित खिलाड़ियों, युवाओं एवं दर्शकों को शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। सबने आगामी 07 मई को आयोजित लोकसभा चुनाव में स्वयं मतदान करने एवं शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। स्वीप की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने 104 रन का स्कोर बनाकर मीडिया टीम को जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य रखा। प्रतियोगिता के मेन ऑफ द मैच का खिताब स्वीप इलेवन के खिलाड़ी नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार को मिला।
कलेक्टर अवनीश शरण ने सद्भावना मैच के सफल आयोजन के लिए स्थानीय मीडिया टीम एवं नगर निगम बिलासपुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैच आयोजन से शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में अच्छा माहौल बना है। यही गति हमे चुनाव तिथि 7 मई तक बनाये रखनी है।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*