Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

अमरकंटक न. पा.द्वारा एमआरएफ–एसटीपी प्लांट से कचरा प्रबंधन को मिली नई दिशा*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक नगर परिषद द्वारा एमआरएफ–एसटीपी प्लांट से कचरा प्रबंधन को मिली नई दिशा

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद द्वारा एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एसटीपी प्लांट स्थापित कर नगर के कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा रहा है । इस प्लांट में सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग संग्रहित किया जाता है ।

सूखे कचरे जैसे कांच की बोतलें , प्लास्टिक की बोतलें आदि को प्रेशर मशीन के माध्यम से दबाकर बंडल तैयार किए जाते हैं । पर्याप्त मात्रा में बंडल तैयार होने पर इन्हें बड़े वाहनों के जरिए बाहर के बड़े शहरों की फैक्ट्रियों अथवा प्लांटों में भेजा जाएगा ।

वहीं गीले कचरे से प्लांट में खाद तैयार कीया जाता  है , जिसका उपयोग पेड़-पौधों के संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने में किया जा रहा है ।

नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि आम नागरिकों , घरों , आश्रमों और होटलों से अनुरोध किया गया है कि वे सूखा कचड़ा और गीला कचरा अलग-अलग ही प्रदान करे  जिससे उसका बेहतर ढंग से सदुपयोग किया जा सके । उन्होंने यह भी कहा कि गीले कचरे से खाद का निर्माण और सूखे कचरे की पैकिंग कर बाहर भेजने से भविष्य में नगर परिषद को आर्थिक लाभ भी होगा ।

सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने और कहा कि नगर पालिका द्वारा विशेष मशीनें मंगवाई गई हैं , जिनसे कचरे की पैकिंग और खाद निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इससे न केवल अमरकंटक में कचरा संग्रहण की समस्या का समाधान हो रहा है बल्कि उसके उपयोग की दिशा में भी सकारात्मक पहल की जा रही है ।

Latest news
*अफीम खेती मामला कांग्रेस का भाजपा पर हमला गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग* *कोटा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई आदित्य दीक्षित... *अमरकंटक स्थित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय  में मधुमेह,उक्त रक्तचाप,शिकलसेल की हुई जांच... *कोटा में होली मिलन समारोह समाज सेवी विष्णु अग्रवाल ने मनाया सर्व समाज का पर्व* *होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि दिलो को जोड़ता है विधायक इन्द्र साव* *भाटापारा शहर में चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मृत्यु* *हर्षवर्धन सिंह ने यूपीएससी 2025 में 212वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव* *अमरकंटक की मिनी स्मार्ट सिटी की सड़कें गड्ढों में तब्दील* *अमरकंटक के नर्मदा तट पर फिर बढ़ी आस्था की टोली* *कल्याण सेवा आश्रम के सहयोग से कर रहे निःशुल्क उपचार *