Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* 05 ट्रेक्टर ट्राली एंव अवैध भण्डारण पर लगभग 700 घनमीटर रेत जप्त*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*****खनिजों के अवैध परिवहन पर 05 ट्रेक्टर ट्राली एंव अवैध भण्डारण पर लगभग 700 घनमीटर रेत जप्त*
/कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 30 जुलाई को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतनपुर, जोगीपुर, कोटा,बेलगहना, सोनपुरी, नगोई,खोगसरा, आमागोहन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ जोगीपुर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया है। आमागोहन क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन करते पाये गए 03 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा मे रखा गया है। नगोई क्षेत्र मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा खनिज रेत की मात्रा लगभग 700 घनमीटर का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर  निरंजन पैंकरा, सदस्य, जिला पंचायत के सुपुर्दगी मे दिया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

Latest news
*सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार* *अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन*