Global news live
अमरकंटक

*पर्यावरण पंचकोशी यात्रा*

*विधार्थियों का संकल्प : पर्यावरण पंचकोशी यात्रा*
**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय**
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में प्रदुषित हो रही मां नर्मदा को प्रदुषण मुक्त बनाने एवं जलवायु परिवर्तन के लिए नर्मदा समग्र ने पंचकोशी यात्रा प्रारंभ की है । यात्रा के संयोजक दिनेश साहू ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एवं मानव के द्वारा जो प्रकृति को हानि हो रही है जिससे मां नर्मदा का जल स्तर में गिरावट व जीवनदायिनी मां नर्मदा का जल प्रदुषित हो रहा है। इसके लिए यह पर्यावरण पंचकोशी यात्रा आज हम निकाल रहे हैं और इसमें डाॅ. अनिल कुर्मी (कृषि वैज्ञानिक IGNTU) , शिव खैरवार (समाजसेवी) एवं ज्योति वर्मा , संजय कुमार , प्रेम कुशवाहा के साथ 63 विद्यालीन छात्र छात्राओं ने पंचकोशी यात्रा की ।
*यात्रा में गतिविधि :* यात्रा में विधार्थियों को डाॅ.अनिल कुर्मी द्वारा मां नर्मदा को स्वच्छ रखने और सिंगल यूजप्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया एवं मां नर्मदा के किनारे पाए जाने वाली औषधियां की पहचान और उपयोगिता के बारे में बताया गया ।
*जन-जागरण :* यात्रा में विधार्थियों ने घाट में कपड़े न धोने , कचरा न फेंकने और घाट साफ रखने की अपील नागरिकों से की गई ।
*अध्यात्मिक दर्शन* यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के नासिक से परिक्रमा कर रहे संजय जी का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ उन्होंने मां नर्मदा की कथा एवं मारकंडे परिक्रमा के बारे में बताया एवं अपने परिक्रमा का अनुभव को साझा किया ।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*