गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पत्रकार के ऊपर कातिलाना हमला छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुरक्षित नहीं*

*ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट *पत्रकार पर असामाजिक तत्व ने किया जान लेवा हमला

*पत्रकार को सच का आइना दिखाना पड़ा महंगा *

ग्लोबल न्यूज जिला जी पी एम में निष्पक्ष पत्रकारिता करना मतलब जान जोखिम में डालना । प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार दीपक गुप्ता निवासी ग्राम सकोला मरवाही अपने घर के ही पास संचालित ढाबा में खाना लेने के लिए गया हुआ था जब वह लघु शंका करने के लिए ढाबा के बगल पर गया तभी पीछे से भला व्यक्ति ने पत्रकार दीपक गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया पहले तो हमलावर ने दीपक गुप्ता को पीछे से वार किया जिससे दीपक गुप्ता के सर में गंभीर चोट आई उसका सर फट गया जब वह पलटा तो हमलावर ने उसके मुंह पर वार किया जिससे उसका जबड़ा फट गया दीपक गुप्ता के जमीन में गिरने के पश्चात हमलावर ने ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया वहां खड़े लोगों ने बीच बचाव किया मौका पाकर दीपक गुप्ता अपनी जान बचाते हुए वहां से भागते हुए अपने घर पहुंचा जहां पर वह अचेत अवस्था में हो गया तत्काल आनन फानन में उसके परिजनों और मित्रों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है सर और जबड़े में टांके लगे हैं दीपक गुप्ता बहुत ही घबराया हुआ है जिससे उसे बीच-बीच में चक्कर भी आ रहा है । अब प्रश्न यह उठता है कि समाज को सच दिखाना शासन प्रशासन राजनेताओं को आइना दिखाना निष्पक्ष पत्रकारिता करना अपनी जान को जोखिम में डालने के बराबर हो गया है ।हर व्यक्ति चाहता है कि पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता करें परंतु वह हमारे बारे में निष्पक्ष खबर प्रकाशित न करें ऐसी ही खतरनाक घटनाओं को रोकने के लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्षरत है परंतु आज तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हो पाया है सत्ता किसी भी दल की हो पत्रकार को उससे दो-चार होना ही पड़ता है पत्रकार को कमजोर करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है यदि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो जाता तो ऐसी घटनाओं पर संभवत काफी हद तक विराम लग सकता था ।

*अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पत्रकार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और जल्द गिरफ्तारी की मांग, आरोपी पकड़े नहीं गए तों पत्रकार सुरक्षा समिति के समस्त जिले के पत्रकार जीपीएम में धरना देगे -: गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष Abpss)****ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे एवं समस्त संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस हमले की कड़ी निंदा की एवं आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई अगर आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो जल्द ही जीपीएम में आंदोलन करने के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा*
ओम चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा दोनों पक्षों की ओर से एफ आर आई दर्ज कराई गई है अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को जांच के लिए लिखा गया जांच पश्चात आगे की कार्यवाही की जायेगी ।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*