अमरकंटकमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बारिश में भीग भीग कर करते रहते है नगर की सफाई *

पवित्र नगरी में सफाई कर्मी बारिश हो या ठंडी कभी हताश नहीं होते ।

बारिश में भीग भीग कर करते रहते है नगर की सफाई ।

*अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो पर्यटक स्थल भी है । यंहा पर रोजाना दूर दराज से सैकड़ों पर्यटक / श्रद्धालु / तीर्थ यात्री देश विदेश से भी पर्व व अन्य प्रमुख दिनो में यहां आते जाते रहते है । धार्मिक स्थल / पर्यटक स्थल होने के कारण बहुतायत संख्या में लोग पहुंचते हैं । खाने पीने के समान जैसे पानी बोतल , पैकिंग युक्त खाने के सामान आदि साथ भी लाते है । अपने पसंद वाले स्थल , जंगल बिच , नदी तट आदि स्थानों पर बैठ स्वल्पाहार , भोजन आदि बड़े प्रेम पूर्वक पाते है तथा आस पास पहुंचे बंदरों , कुत्तों आदि जैसे को भी कुछ चीजों को उन्हे भी खिलाते है । जिस कारण भी उन जगहों पर कचड़ा फैल जाता है ।
मंदिर भ्रमण , धार्मिक स्थलों के दर्शन करते वक्त नारियल , अगरबत्ती , फल , फूल आदि अनेक वस्तु श्रद्धा भाव से अर्पण करते है । इन वस्तुओं के अवशिष्ट भी अनेक जगह फैल जाते है ।सड़को पर मवेशी रोड पर विचरण करती है , जगह जगह गोबर आदि अनेक वजह से उत्पन्न कचड़ा के कारण भी रोजाना सफाई कर्मियों को अपने दायित्व का निर्वहन लगातार करते रहना पड़ता है । अमरकंटक में पूरे बरसात के मौसम में सफाई कर्मचारी खूब पसीना बहाते है कारण की तेज बारिश के कारण ऊंचे स्थानों का पानी बहकर आम रास्ता , सड़क पर बह नदी बन जाती है जिससे पानी के साथ गिट्टी पत्थर , मुरूम , मिट्टी आदि बहकर आने से तथा नालियो में बहने से जाम की स्थिति आदि से सफाई कर्मियों की हालत परास्त कर देने वाले दिन हो जाते है । फिर भी सफाई कर्मचारी अपनी पूरी निष्ठा और लगन से अपने नगर की साफ सफाई कर साफ सुथरा बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं रखते ।

सफाई कर्मी शारदा प्रसाद मोंगरे और अजय समुंद्रे बताते है की बरसात के दिनो मे सफाई करना बड़ा कठिन कार्य है । नगर में कचड़ा रोजाना होना आम बात है । कुछ दुकानदार , होटल वाले इस ओर ध्यान कम रखते है ।

सीएमओ (न.परि.) भूपेंद्र सिंह बघेल ने बताया की बारिश में सफाई कर्मियों को रैनकोट , गमबूट , हैंडग्लब्स , साबुन और ठंडी में कंबल प्रदान किया जाता है ।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*