
*नौकरी लगाने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*
*पखांजुर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर तथा एसडीओपी भानु प्रतापपुर प्रशांत पैकेरा सर के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए नौकरी लगने के नाम पर 21 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी करण सिंह चक्रधारी उर्फ करण पांडे पिता मंकू राम उम्र 28 वर्ष निवासी वही गांव जिला कोंडागांव के द्वारा थाना भानु प्रतापपुर क्षेत्र की पांच लोगों को फॉरेस्ट विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 21 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी कर नौकरी ना लगवा कर फरार होने की सूचना पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 59 /2023 धारा 420 ,419 ,467, 46,8 471 भारतीय दंड संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आरोपी अपने सकुनत से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस टीम के द्वारा लगातार तकनीकी एकत्रित कर प्रशांत पर कर के सतत मार्गदर्शन में निरंतर आरोपी के लोकेशन की जानकारी लेकर दिनांक 16 /9 /2023 को आरोपी को महासमुंद जिले के सरायपाली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के द्वारा प्रार्थियों से की गई धोखाधड़ी की राशि को अपने शादी और विभिन्न घूमने फिरने के कार्यों में खर्च कर दिया जाना बताया गया आरोपी के कब्जे से प्रार्थियो से धोखाधड़ी की गई राशि में से खरीदी गई बाइक और मोबाइल की जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिनके आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।
