Global news live
बेलगहना

*अवैध रेत उत्खनन करने वाले रेत माफियाओं का हौसला बुलंद एवं कलित पर कातिलाना हमला*

तहसीलदार का खबरी बनते हो कहकर रेत माफियाओं ने कुल्हाडी से मारा मामला दर्ज।



कोटा। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बेलगहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतखण्डी में इन दिनों अवैध रेत का उत्खनन रेत माफियाओं द्वारा जोरों पर है, रेत माफियाओं का गुंडागर्दी भी आसमान पर है, ऐसा ही मामला रतखण्डी रेत घाट से निकल कर सामने आया है, जहाँ तहसीलदार से रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़वाते हो कहकर चार लोगों ने एक युवक को कुल्हाडी से मारी दी , प्रार्थी कलितराम पटेल निवासी करहि कछार ने बेलगहना पुलिस चौकी पहुंच कर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराया है, कि रेत घाट में फोन कर यासीन खान, द्वारा रतखण्डी रेत घाट में बुलाया जिसके बाद तहसीलदार से रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़वाते हो कहकर गालीगलौज व मारपीट किया , जहा सबक सिखाने के लिए यासीन खान द्वारा मौके पर ,सरफराज खान, शाहबाज खान, शनवाज खान नामक तीन लोगों को कुल्हाड़ी व डंडे लेकर बुला लिया , जिसके बाद मौके पर मार पीट कर कलित पटेल के ऊपर कुल्हाडी व डंडे से वार किया गया जिससे आँख के पास गंभीर चोटें आई है, बहरहाल बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा मामला दर्ज कर जाँच में जुटी है।

राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नहीं करने से माफियाओं के हौसले बुलंद।


विगत लगभग छः माह से कोटा क्षेत्र में चल रही सभी रेत घाट बंद है ,बंद होने की वजह से रेत माफिया मोटी कमाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से मनचाहे रकम वसूल कर रहे हैं, इतना ही नहीं इसकी जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी है, लेकिन कार्यवाही नहीं होने से, कई तरह की सवाल खड़े हो रहे हैं? बहरहाल राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यलय का AC कूलर छोड़कर अवैध रेत घाट पहुंच कर घाट को बंद कराना चाहिए, जिससे रेत माफियाओं का गुंडा राज पर विराम लग सके और किसी भी अप्रिय घटना ना घाट सके।

Latest news
*डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम* *भाटापारा के छात्र जतिन वर्मा ने जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री*