Global news live
पंखाजूर

178वी बीएसएफ के जवानों ने पर्यावरण संवर्धन को बचाने का दिया संदेश

178वी बीएसएफ के जवानों ने पर्यावरण संवर्धन को बचाने का दिया संदेश

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//

दुर्गुकोंडल 16 जुलाई
बीएसएफ 178 वी वाहिनी व शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गुकोंडल छात्र छात्राओं के संयुक्त प्रयासों से रविवार दिनांक 16 जुलाई को वित्तीय कमान अधिकारी जे. आर. कुजूर द्वारा स्कूल के प्रांगण तथा आसपास के इलाके में पौधे लगाकर सघन पौधारोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य एस डी दास की उपस्थिति में सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारि तथा बल के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्राम वासियों, अध्यापक और छात्र छात्राओं को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं और जवानों द्वारा द्वितीय कमान अधिकारी जे.आर.कुजूर 178 वी वाहिनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार के काफी संख्या में पौधे लगाए गए और ग्राम वासियों को पौधे बांटे गए तथा पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई।पौधारोपण कार्यक्रम में दुर्गुकोंडल प्रांगण के उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने बीएसएफ द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

Latest news
*गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा* *अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव*