पंखाजूर

*भाजपा से भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए रूखमणी उईके प्रबल दावेदार*



*बिप्लब-की रिपोर्ट*

*पखांजूर–ग्लोबल न्यूज़*

विधानसभा चुनाव को महज दो माह शेष है भाजपा द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है जिसमे बस्तर संभाग के बचे हुए विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। जिले के कांकेर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने के बाद बचे हुए भानुप्रतापपुर तथा अंतागढ़ विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का नाम भी शामिल है। ऐसे में भाजपा से भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से रूखमणी उइके का नाम प्रबल दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। भाजपा से तीन दावेदारों के नाम की चर्चा की जा रही है। जिसमे हेमेंद्र ठाकुर, परमानंद तेता व रूखमणी उइके का नाम शामिल है। रूखमणी उइके भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री के पद पर है। कांग्रेस द्वारा भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी को रिटर्न किया जाता है तो ऐसे में बतौर महिला प्रत्याशी के रूप में भाजपा से रूखमणी उइके को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

भाजपा से प्रबल दावेदार रूखमणी उइके भारतीय जनता पार्टी में भाजपा महिला मोर्चा के अलावा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री व भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी है। रूखमणी उइके भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत भिलाई से दो बार सरपंच रह चुकी है। इस सीट से चारामा विकासखंड से सबसे ज्यादा मतदाता है। चारामा विकासखंड के ग्राम तेलगुड़ा निवासी रूखमणी उईकेे की इस क्षेत्र अच्छी पकड़ मानी जा रही है। ऐसे में रूखमणी उइके का भाजपा में दावेदारी करने से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*