करगी रोड कोटा

*कोटा प्रेस क्लब अध्यक्ष बने सूरज गुप्ता उपाध्यक्ष रामनारायण यादव*

//कोटा संवाददाता गोपाल यादव//*कोटा ग्लोबल न्यूज़*कोटा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन ।
सूरज गुप्ता अध्यक्ष , जावेद खान सचिव और उपाध्यक्ष रामनारायण यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया

करगीरोड कोटा – कोटा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का आज गठन किया गया जिसमें सूरज गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनित किया गया ।
//प्रेस क्लब के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने बधाई प्रेषित की//
कोटा रेस्ट हाउस में आज कोटा प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रेस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित । कोटा प्रेस क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी का तीन वर्ष पूर्ण हो चुका था ऐसे में प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक राकेश शर्मा , आर डी गुप्ता , संजीव शुक्ला , हरिश चौबे तथा प्रदीप गुप्ता ने नई कार्यकारिणी बनाने की बात की ।

प्रेस क्लब की बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी की सहमती ली गई जिसमें सभी ने नई कार्यसमिति के गठन पर अपनी सहमती जताई । इसके बाद सभी की सहमती से सूरज गुप्ता को प्रेस क्लब की नई जिम्मेदारी दी गई । इसी के साथ सचिव पद पर जावेद खान , उपाध्यक्ष पद पर अंकित सोनी तथा रामनारायण यादव , कोषाध्यक्ष विकास तिवारी तथा सह सचिव के पद पर रोहित साहू और जितेन्द्र भास्कर का चुनाव सर्वसम्मित से किया गया ।

अध्यक्षय पद मनोनयन के बाद सूरज गुप्ता ने कहा कि – प्रेस क्लब की जिम्मेदारी देने के लिए आप सभी का धन्यवाद है एवं प्रेस क्लब भवन के लिए जमीन की मांग की पहली प्राथमिकता। एवं पत्रकार के हित एवं प्रेस क्लब के लिए बेहतरीन कार्य करूंगा

प्रेस क्लब के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने बधाई प्रेषित की
प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने प्रेस क्लब कोटा की नई टीम को शुभकामनाएं दी । बैठक में राकेश शर्मा , आर डी गुप्ता , संजीव शुक्ला ,प्रदीप गुप्ता , हरिश चौबे , सूरज गुप्ता , विकास तिवारी , जावेद खान , एल.एन.सोमवंशी ,रमेश भट्ट, साकेत शुक्ला ,रोहित साहू ,प्रमेन्द्र मानिकपुरी ,अंकित सोनी , राजेन्द्र गुप्ता , सूचित मरावी ,रामनारायण यादव , रंजित साहू ,डब्बू निषाद ,जितेन्द्र भास्कर , प्रणय गुप्ता उपस्थित थे ।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*