Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में हल्की बारिश से बदला मौसम*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

बूंदाबांदी से मौसम में घुली ठंडक की मिठास

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में आज एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली । दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज गर्जना व बिजली की लपक के साथ हल्की  बारिश शुरू हो गई । यह बारिश लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर होती रही ।
अचानक हुई वर्षा से वातावरण में नमी बढ़ गई वहीं बारिश के बाद चली ठंडी-ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया । वर्षा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हल्की ठंड की मिठास एक बार फिर लौट आई ।
गौरतलब है कि इसके एक दिन पूर्व भी संध्या काल में अच्छी खासी बारिश हुई थी जिससे पहले से ही मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा था । आज दिन भर दोपहर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और शाम होते-होते मौसम ने अचानक अपना रंग दिखाया ।
लगातार हो रही वर्षा से जहां एक ओर लोगों को ठंडक से राहत मिली है वहीं पर्यटक नगरी अमरकंटक में मौसम की इस ताज़गी ने वातावरण को और भी रमणीय बना दिया है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*