Global news live
पंखाजूर

लापरवाही के चलते लिया बैंक लोन धोखा से लिया।


:बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट:

:पखांजूर–ग्लोबल न्यूज़:

कोयलिबेडा ब्लाक के पखांजूर क्षेत्र में बड़े लंम्बे समय से नीलक्रांति योजना के तहत स्वीकृत तालाबो का फर्जीबाड़ा के गूंज- गूंज रहे हैं लिहाजा आज दिवस तक कोई कार्यवाही नही हुई मामला छत्तीसगढ़ के विधानसभा में भी उठाया गया तमाम फर्जीबाड़ा में जाँच प्रक्रिया जितनी जल्दी चालू हुआ उससे दुगुने तेजी से शांत भी हो गया और पखांजूर क्षेत्र में बड़े बड़े नामचीन दलालों के हौसले और बुलंद भी हुए जिसका खामियाजा आज क्षेत्र के भोले-भाले किसानो को अपनी जमीन का रकबा कटवाकर चुना पड़ रहा हैं ऐसे ही एक मामला पिव्ही 74 में देखने को मिला जहा किसान पुष्पा रानी गाइन पुत्र संजीत गाइन पिता निमाई गाइन को गावं के एक दलाल ने वाहला-फुसला कर मत्स्य विभाग से लोन दिलाई दलाल ने पुराने तालाब को दिखाकर पुरे 5 लाख रुपया डकार गया संजीत गाइन ने कहा मेरी माताजी के नाम से जमीन हैं गावं के एक दलाल ने माताजी को प्रोलेभन देकर कहा 5 लाख का लोन मत्स्य विभाग से मिलेगा जिसमे आधा रकम यानि 250 लाख रुपया आपको चुकाना हैं और 250 लाख सब्सिडी हैं जिसे चुकाना नहीं पड़ेगा कहकर पखांजूर के देना बैंक {बैंक आफ बड़ोदा} में खाता क्र.194454031007 खुलवाया पुराने तालाब को दिखाकर तमाम प्रक्रिया से गुजरने के बाद जब बैंक खाते में पैसा आया तो दिनांक 29 मार्च 2017 को राजीव मंडल के नाम से बैंक आफ बड़ोदा पखांजूर से 4 लाख रुपया विड्राल किया गया मुझे ना तो पैसा मिला और ना ही तालाब खुदवा पाया आज पखांजूर बैंक आफ बड़ोदा से मेरी माताजी के नाम से नोटिस आ रहा हैं यह तक पखांजूर स्टेट बैंक के खाते को होल्ड लगा दिया गया क्यूंकि मैं लोन का पैसा नही चूका ! संजीत कहता हैं इस उम्मीद के साथ लोन लिया था की आधा रकम मिलेगा मगर मुझे कुछ भी नहीं मिला मेरी माताजी को धोखा देकर दलाल पैसा खा गया अब कहता हैं तुझे जो करना हैं कर ले मैं पैसा वापस नही दूंगा !

पखांजूर में यह नया मामला नही हैं दरअसल लोन प्रक्रिया से गुजरे के लिए कई दस्तेजो की डरकर पड़ती हैं बनाये गए तालाबो का संम्बधित पटवारी/इंजिनियर द्वारा सत्यापन किया जाता हैं तमाम खेल पैसे का हैं पखांजूर में पैसे के सहारे अधिकारियो को दिन में भी तारे दिखा सकते हैं इसी वजह से आज परलकोट में भ्रष्टाचार चरमसीमा पार हैं और भ्रष्टाचारियो के हौसले बुलंद हैं ग्रामीणों ने मांग किया हैं ऐसे दलाल व् भ्रष्टाचार में संलिप्तो को शासन-प्रशासन तत्काल कार्यवाही कर सजा दे !इस संम्बध में दलाल राजीव मंडल ने कहा हा मैं उनके खाते से पैसा उठाया हूँ मेरे गाड़ी से कम किया गया था और कोटेशम मेरा लगा था मैंने किसान को कई चीज खरीदकर भी दिया है इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ट्रैक्टर का टायर इत्यादि आप खबर मत लगाइये मैं कल आपको 10 हजार रुपया खर्चा दूंग।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*