कांकेर

CAF कैंप में अंधाधुंध फायरिंग: तैनात प्रधान

CAF कैंप में अंधाधुंध फायरिंग: तैनात प्रधान
//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर-/-ग्लोबल न्यूज़/
आरक्षक ने हवा में किए 30 राउंड फायर, सभी जवान सुरक्षित
कांकेर जिले में फिर सीएएफ जवान की ओर से फायरिंग की घटना सामने आई है। दुर्गुकोंदल थाना इलाके के करकापाल कैंप में प्रधान आरक्षक ने अंधाधुंध गोलियां चलाई है। गनीमत रही की किसी जवान को चोट नहीं आई। फायरिंग क्यों की गई इसका अभी कारण स्पष्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि, करकापाल सीएएफ कैम्प में तैनात एक प्रधान आरक्षक ने 30 राउंड फायर किए। पुलिस के मुताबिक जवान ने गोलियां हवा में चलाई थी जिसके चलते किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल जवान से अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि भी की है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

कैंप के अंदर फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी जवान डिप्रेशन में आकर गोलियां चला चुके हैं। कुछ महीने पहले ही कांकेर में पीजी कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सीएएफ के जवान ने अपने मेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Latest
*बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा* *अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा* *रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान  कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र* *NEET, MBBS में चयनित योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव* *लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग* *लखनऊ में सावन की फुहारों के बीच सजा तीज का जश्न नृत्य गीत और खेलों से झूमा आलमनगर* *गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार* *भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*