कांकेर

*करंट लगने से मादा भालू और उसके बच्चे की मौत*

करंट लगने से मादा भालू और उसके बच्चे की मौत, खेत में लगाए बोर के तार की चपेट में आने से हुआ हादसा–

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट //

//नरहरपुर ,(पखांजुर) ग्लोबल न्यूज़//
जिले में करंट की चपेट में आने से बुधवार देर रात मादा भालू और उसके बच्चे की मौत हो गई। दोनों का शव सुबह खेत में पड़ा मिला तो किसान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि किसान ने खेत में बोर के लिए तार लगा रखा था, उसी की चपेट में मादा भालू और उसका बच्चा आ गए। वन विभाग ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नरहरपुर परिक्षेत्र का है।
नरहरपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि थानाबोडी गांव में प्रेम सिन्हा के खेत मे मादा भालू और उसके बच्चे का शव बरामद हुआ है। मादा भालू की उम्र करीब पांच साल और बच्चा चार महीना का होगा। प्रेम सिन्हा ने खेत में सिंचाईं के लिए बोर लगाकर विधुत कनेक्शन ले गया था, जिसकी चपेट में भालू आया है।
चार साल में पांच भालुओं की मौत
इससे पहले वर्ष 2019 में करंट से तीन भालुओं की मौत हुई थी। जिसमे मादा भालू का नाखून व दांत गायब मिला था। वहीं 2022 के सितम्बर में मक्के की फसल बचाने एक किसान ने करंट लगाया था, जहां भालू सहित युवक की भी मौत हो गई थी। इस वर्ष 26 मई को गाड़ी से टकराकर एक भालू की मौत हुई।

Latest
*अमरकंटक में यादव समाज का  जन्माष्टमी पर्व पर उमड़ा  जनसैलाब* *आंगनबाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई* *कोटा सशस्त्र लूट का खुलासा रीवा से लाई थी पिस्टल ज्वेलर ने खरीदा लूट का सोना* *ड्राई-डे पर 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार* *ज .न .विद्यालय में कक्षा 9. 11वीं में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ* *छत्तीसगढ़ से सिर्फ 2 पहलवान बेटियां SAI के लिए चयनित दोनों रतनपुर की* *अमरकंटक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हरछठ पर्व* *हिर्री पुलिस के द्वारा 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* *राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध * *अमरकंटक में 3 से 9 सितंबर तक बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की भक्तिमयी रसधारा*