छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत*

रायपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

यूपीआई भुगतान पर शुल्क न लगाए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ ने किया स्वागत

नई दिल्ली/रायपुर।अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक पांडे ने केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार ने छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले व्यवसायियों को यूपीआई भुगतान पर छूट देकर एक बड़ा और जनहितैषी निर्णय लिया है।

नई दिल्ली में यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने की चर्चाओं के बीच *पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई)* द्वारा शुक्रवार को स्पष्ट किया गया है कि आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों के लिए यूपीआई भुगतान पूरी तरह से मुफ्त बना रहेगा। महासंघ इस निर्णय का हृदय से स्वागत करता है।

पीसीआई ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वर्ष 2016 में लॉन्च होने के बाद से ही यूपीआई उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क रहा है और आगे भी निःशुल्क ही रहेगा। व्यक्तियों पर किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। साथ ही छोटे व्यापारियों को भी यूपीआई भुगतान स्वीकार करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे ने कहा* कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश के करोड़ों रेहड़ी-पटरी, ठेले-खोमचे, छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।
“डिजिटल इंडिया की असली सफलता यही है कि आज एक छोटा सा रेहड़ी वाला भी बिना किसी अतिरिक्त बोझ के यूपीआई से भुगतान ले पा रहा है। यदि एमडीआर लगाया जाता तो सबसे ज्यादा मार हमारे गरीब स्ट्रीट वेंडर्स पर पड़ती।”

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा छोटे कारोबारियों के हितों को प्राथमिकता दी है और यह फैसला उसी का प्रमाण है। इससे न सिर्फ ग्राहकों को बिना शुल्क के तत्काल डिजिटल भुगतान की सुविधा जारी रहेगी, बल्कि छोटे कारोबारियों का डिजिटल लेन-देन के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ केंद्र सरकार और पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के इस स्पष्ट और स्वागत योग्य निर्णय के लिए आभार व्यक्त करता है।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*