Global news live
पंखाजूर

*कांकेर में जन सहयोग दल द्वारा भारत माता परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान,,,,,,

,
/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

“पखांजुर। ग्लोबल न्यूज़ “
सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा आज प्रातः काल से ही राजापारा स्थित भारत माता प्रतिमा परिसर में अपने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यापक रूप से साफ सफाई कार्यक्रम शुरू किया गया, जो कड़ी धूप हो जाने तक चलता रहा। इसमें भारत माता की मूर्ति की श्रद्धा सहित सफाई के अलावा समस्त परिसर में बरसात से एकत्र हुए कचरे को साफ किया गया । परिसर में स्थित फुलवारी के आसपास भी बारिश में उग आए अनावश्यक खरपतवार को भी हटाया गया। इसी अभियान में वहां स्थित नाली भी साफ हो गई तथा सड़क भी स्वच्छ कर दी गई। राजापारा वासियों ने जनसहयोग के इस पुण्य कार्य की खुलकर प्रशंसा की। आज के स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले साथियों मे जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव, प्रवीण गुप्ता ,शैलेंद्र देहारी, धर्मेंद्र देव, उत्तम मिश्रा ,संजू मोटवानी, करण नेताम ,चरण यादव, रुपेश यादव ,राजेश चौहान ,भूपेंद्र यादव तथा पप्पू साहू ने अपना सक्रिय सहयोग दिया । जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने एक वक्तव्य में लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आज का यह विशेष सफाई अभियान 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस मनाये जाने की तैयारी हेतु किया गया लेकिन राष्ट्रीय पर्व के बाद भी जन सहयोग का स्वच्छता अभियान एवं जनजागरण पूर्ववत चलता रहेगा क्योंकि हमें स्वच्छ सुंदर कांकेर का संकल्प पूर्ण करना है।

Latest news
*सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार* *अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन*