पंखाजूर

*सड़क हादसे में घायल को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मदद कर बचाई जान*

गुमड़ीडीह मे सड़क हादसे में घायल सिविलियनों का 178 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने प्राथमिक उपचार कर बचाई जान…..

//बिपल्ब कुण्डू–की रिपोर्ट//



*पखांजूर ग्लोबल न्यूज़*

विकासखंड दुर्गुकोंदल अंतर्गत ग्राम गुमडीडीह में दिन लगभग दो बजे नागरिक हरसिंग (उम्र 45 वर्ष) और बुपेश (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम सूरन मेहरा थाना छोटे बेटिया जिला कांकेर (छ.ग.) मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 19 बीई 9849) पर सवार राज्य मार्ग- 25 दुर्गकोंदल से होकर सूरन मेहरा जा रहे थे। तभी दुर्भाग्यवश मोटरसाइकिल सवार का नियंत्रण खोने के कारण मोटरसाइकिल उक्त रोड़ पर गिर गयी। जिसके सूचना मिलती ही बीएसएफ पोस्ट गुमड़ीडीह 178 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवान घटना स्थल पर पहुच गये। बीएसएफ के जवानों ने मोके पर देखा की दोनों घायल व्यक्तियों के हाथ घुटने और चेहरे पर गम्भीर चोट आयी है।जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने मोके की नजाकत को देखते हुए उक्त दोनों घायल व्यक्तियों को तत्काल रूप से बीएसएफ के प्रशिक्षत नर्सिंग सहयोगियों के द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया।जिससे उनकी जान बचाई गयी और उन्हें नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र तक पहुंचाने में उनकी सहायता प्रदान की गयी। बीएसएफ की यह सौहादपूर्ण कार्य समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शता है और बीएसएफ हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्य को करती रहेगी।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*